गोबिंदसागर झील हादसा: समझाते रहे गहरा है पानी, मत नहाओ, नहीं माने और चंद मिनटों में झील में समा गए दोस्त

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

ऊना 02 अगस्त 2022। हम समझाते रहे कि मत नहाओ, पानी गहरा है, लेकिन सात साथी नहीं माने और चंद मिनटों में पानी में समा गए। अब हमसे बिछुड़ गए। हिमाचल प्रदेश के ऊना में गोबिंदसागर झील में हुए दिल दिहला देने वाले मंजर की प्रत्यक्षदर्शी साथी युवा सोनू और कृष्ण लाल ने दर्दनाक दास्तां बयां की। अपने साथियों को खोने के बाद गमगीन सोनू और कृष्ण ने बताया कि झील किनारे पहुंचने के बाद गर्मी का अहसास हो रहा था। कुछ का नहाने का मन कर गया।

पहली बार गोबिंदसागर झील किनारे पहुंचे थे। सभी झील की गहराई और वास्तविकता से अनजान थे। अचानक ही विशाल कुमार ने कपड़े खोले और झील में उतर गया। इसे देखकर पवन कुमार, रमन कुमार, लाभ सिंह, लखवीर सिंह, अरुण कुमार और शिवा कुमार भी नहाने चल गए। कुछ देर में विशाल डूबने लगा। उसे बचाने के लिए सभी चेन बनाकर गहराई की ओर बढ़े। सभी डूबने लगे। इसे देखकर झील किनारे बैठे साथी गुरप्रीत और रमन ने चीख पुकार मचाई। 

इस पर मौके पर पहुंचे कृष्ण लाल और सोनू ने अपने साथियों को देखा। तब तक केवल सभी के हाथ ही दिख रहे थे। आखिरी दम तक पानी के भीतर मदद के लिए हाथ ऊपर उठाते रहे। मौत के जंग के इस मंजर को देखकर कृष्ण लाल खुद को नहीं रोक पाए और बचाने के लिए झील में छलांग लगा दी। वह भी डूबने लगा, जिसे बाहर खड़े सोनू ने होशियारी से बचा लिया। सोनू का कहना कि साथी झील में नहाने की जिद पर अड़ गए और उनसे जुदा हो गए। आंखों के सामने उनकी कोई मदद नहीं कर पाए। इसका उन्हें हमेशा मलाल रहेगा।

दियोटसिद्ध और नयना देवी माथा टेकने जा रहे थे सभी 
सभी 11 दोस्त धार्मिक स्थलों में शीश नवाने के इरादे से हिमाचल आए थे। ऊना के पीरनिगाह में दर्शन के बाद युवाओं ने दियोटसिद्ध जाना था। इसके बाद श्री नयनादेवी जी रवाना होना था, लेकिन रास्ते में ही हुए हादसे ने सबको झकझोर दिया है।

गोबिंदसागर झील में हर कदम पर है खतरा
गोबिंदसागर झील में हर कदम पर खतरा रहता है। झील में एक कदम पर कुछ फीट पानी तो अगले ही कदम पर पानी 100 फीट गहरा होता है। ऊंची ढलानें होने के कारण ऐसा होता है, लेकिन अनजान पर्यटक इससे बेखबर होते हैं और नहाने उतर जाते हैं।

दोस्तों ने ही समेटा बिछड़े दोस्तों का सामान
शव बरामद होने के बाद झील में सन्नाटा पसरना शुरू हो गया। दोस्तों ने ही अपने मृतक यारों का सारा सामान एकत्रित किया और साथ ले गए। सामान बटोरते दोस्त अपने आंसू नहीं रोक पाए। सामान को देखकर साथी अपने दोस्तों को याद करते रहे।

Leave a Reply

Next Post

रघुराम राजन ने प्रदेश की गोधन न्याय योजना को सराहा, बोले- यह दूसरे राज्यों के लिए एक उदाहरण

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 02 अगस्त 2022। आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने छत्तीसगढ़ सरकार की गोठान और गोधन न्याय योजना को सराहा है। उन्होंने इन योजनाओं की सराहना करते हुए कहा है कि योजना में ग्रामीणों की भागीदारी के माध्यम से पशुधन की स्थिति में सुधार का […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान