बजट के दिन शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 450 अंकों तक उछला

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 01 फरवरी 2023। केंद्रीय बजट 2023 के दिन घरेलू शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत हुई है। सेंसेक्स में बुधवार को बाजार खुलते समय करीब 450 अंकों तक की बढ़त दिखी। फिलहाल यह 413 अंकों की बढ़त के साथ 59,963 अंकों पर कारोबार करता दिख रहा है। वहीं निफ्टी 107 अंकों की बढ़त के साथ 17707 अंकों पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 451.27 अंकों की बढ़त के साथ 60,001.17 अंकों के लेवल पर खुला। वहीं निफ्टी में 17,811.60 अंकों के लेवल पर कारोबार शुरू हुआ। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे बढ़कर 81.78 पर पहुंच गया।

बजट के दिन कैसी है सर्राफा बाजार की चाल?

केंद्रीय बजट (Budget 2023) वाले दिन सोने के दामों में नरमी आई है। सर्राफा बाजार में सोना सस्ता हुआ है। सोने में खरीदारी करने वालों के लिए अभी हल्की राहत है। लेकिन फिर भी सोने के भाव 57,000 के पार ही चल रहे हैं। आज वायदा बाजार में ओपनिंग में सोना 92 रुपये या 0.16% की गिरावट के साथ 57,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। पिछले सत्र में सोना 57,242 रुपये के भाव पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी 77 रुपये या 0.11% की गिरावट के साथ 68,752 रुपये प्रति 1 किलोग्राम पर खुला। कल के सत्र में सिल्वर 68,829 रुपये पर बंद हुआ था। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 105 रुपये की गिरावट के साथ 56,780 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया था।

Leave a Reply

Next Post

अदाणी पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट की जांच करेगी ऑस्ट्रेलिया सरकार, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 01 फरवरी 2023। हिंडेनबर्ग की रिपोर्ट से अदाणी ग्रुप को तगड़ा झटका लगा है और कंपनी के शेयरों में गिरावट आई है। अब खबर आई है कि ऑस्ट्रेलिया के कॉरपोरेट रेगुलेटर भी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट की समीक्षा कर रहा है। बता दें कि अमेरिकी […]

You May Like

त्योहारों में जमकर खाएं मिठाई-पकवान....|....भारत बनाम न्यूजीलैंड: वनडे सीरीज के लिए ऑकलैंड पहुंचे विराट कोहली....|....नोवाक जोकोविच ने गंवाया फेडरर की बराबरी का मौका....|....सुरक्षा परिषद में अस्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी....|....देश की ऊर्जा जरूरतों को नई ताकत देगा एनटीपीसी लारा....|....सूरजपुर में बिना पंजीयन चल रहा था पैरामेडिकल कॉलेज....|....इंदौर में शुक्रवार से शुरू होगा मराठी फूड फेस्टिवल जत्रा....|....चीते की मौत के मामले में एसटीएफ की जांच तेज....|....गृहमंत्री अमित शाह का ऐलान: यूपी में लागू करेंगे यूसीसी....|....स्पेशल कैंपेन 6 के अंतर्गत एसईसीएल ने निर्धारित लक्ष्यों को किया पार, स्क्रैप निपटान से अर्जित किए ₹26.17 करोड़