खाना खाने के तुरंत बाद करेंगे ये 7 काम तो होगा सेहत को बड़ा नुकसान

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बिलासपुर 05 मई 2024। सेहत है तो सब है। यह बात तो जगजाहिर है लेकिन जाने-अनजाने में हम रोजमर्रा में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जो हमारी सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं जैसे खाना खाने के तुरंत बाद नहाना। ऐसी छोटे छोटे बहुत से काम है जिन्हें आयुर्वेद के मुताबिक, स्वास्थय के लिए हानिकारक बताया गया है। चलिए आज आपको उन्हीं के बारे में बताते हैं।

आपने ये तो सुना होगा कि फल भोजन करने के बाद खाना चाहिए,लेकिन ये सच्चाई बहुत कम लोग जानते हैं कि खाने के तुरंत बाद फल खाने से गैस की समस्या हो सकती है।

खाना खाने के बाद पी गई 1 सिगरेट आमतौर पर पी गई 10 सिगरेट के बराबर नुकसान पहुंचाती हैं साथ ही इससे कैंसर का खतरा भी काफी बढ़ जाता हैं।

खाना खाने के तुरंत बाद सोने से खाना ठीक से नहीं पचता जिसके कारण मोटापा बढ़ता हैं इसीलिए खाना खाने के 2-3 घंटे तक नहीं सोना चाहिए।

खाना खाने के तुरंत बाद ब्रश करने से अगर खट्टा आहार खाया हो, तो ब्रश करते व़क्त इनैमल यानी दातों की ऊपर की परत निकल सकती हैं इसलिए ब्रश करें पर कुछ देर बाद।

ज्यादातर नौकरी वाले लोग खाना खाने के बाद एक जगह कुर्सी पर बैठ जाते हैं ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आप मोटापे को बढ़ावा देते हैं खाना खाने के 15 मिनट बाद टहलना जरूर चाहिए।

जो लोग चाय पीने के शौकीन होते हैं, वे खाने के बाद चाय पीते हैं। लेकिन जरा ध्यान दीजिए, खाने के तुरंत बाद चाय न पीएं, क्योंकि खाने के तुरंत बाद चाय पीने से खाना पचने में दिक्कत होती है व एसिडिटी की समस्या भी हो सकती है।

सही समय पर नहाना और खाना शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं, जिनका नहाने व खाना खाने दोनों का ही निश्चित समय नहीं होता है। खाने के तुरंत बाद नहाना तो सबसे अधिक हानिकारक माना जाता है। दरअसल, ऐसा करने से पेट के चारो और रक्त प्रवाह बढ़ जाता है व पाचन क्रिया धीमी हो जाती है।

Leave a Reply

Next Post

तीसरे चरण के मतदान के पूर्व दीपक बैज का दावा पूरे प्रदेश में इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 05 मई 2024। प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि तीसरे चरण क़े चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। हमारे छत्तीसगढ़ के 7 सीटों के लिये परसो मतदान होना है। दो चरणों में […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की