विश्वभारती यूनिवर्सिटी के 100 साल पूरे होने पर PM मोदी बोले – गुरुदेव का विजन ही आत्मनिर्भर भारत का सार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

कोलकाता 24 दिसंबर 2020। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल की विश्वभारती यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विश्वभारती के लिए गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर का विजन आत्मनिर्भर भारत का भी सार है।

मोदी के 34 मिनट के भाषण की अहम बातें –

पर्यावरण संरक्षण में भारत की अहम भूमिका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- इस संस्था को इस ऊंचाई पर पहुंचाने वाले हर व्यक्ति को मैं आदर पूर्वक नमन करता हूं, उनका अभिनंदन करता हूं। भारत आज इंटरनेशनल सोलर अलायंस के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभा रहा है। भारत इकलौता देश है जो पेरिस एकॉर्ड के तहत सही मार्ग पर आगे बढ़ रहा है।

भक्ति युग में संत-महंतों ने देश में चेतना जगाई

स्वतंत्रता आंदोलनों की नींव बहुत पहले रखी गई थी। आजादी के आंदोलन को पहले से चले आ रहे कई आंदोलनों से ऊर्जा मिली। भक्ति युग में भारत के हर क्षेत्र में संतों, महंतों ने देश की चेतना के लिए अविराम प्रयास किया।

गुरुदेव का विजन था- जो भारत में सर्वश्रेष्ठ, उससे दुनिया को फायदा हो

वेद से विवेकानंद तक भारत के चिंतन की धारा गुरुदेव के राष्ट्रवाद के चिंतन में भी मुखर थी और ये धारा अंतर्मुखी नहीं थी। वो भारत को विश्व के अन्य देशों से अलग रखने वाली नहीं थी। उनका विजन था कि जो भारत में सर्वश्रेष्ठ है, उससे विश्व को लाभ हो और जो दुनिया में अच्छा है, भारत उससे भी सीखे।

आत्मनिर्भर अभियान भी विश्व कल्याण के लिए भारत के कल्याण का मार्ग

आपके विश्वविद्यालय का नाम ही देखिए- विश्व-भारती। मां भारती और विश्व के साथ समन्वय। विश्व भारती के लिए गुरुदेव का विजन आत्मनिर्भर भारत का भी सार है। आत्मनिर्भर भारत अभियान भी विश्व कल्याण के लिए भारत के कल्याण का मार्ग है। ये अभियान, भारत को सशक्त करने का अभियान है, भारत की समृद्धि से विश्व में समृद्धि लाने का अभियान है।

बाएं कंधे पर पल्लू रखने की परंपरा का जिक्र किया

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गुजरात की बेटी भी गुरुदेव के घर बहू बनकर आई थी। सत्येंद्र नाथ टैगोर की पत्नी ज्ञानदानंदिनी जब अहमदाबाद में रहती थीं, तब उन्होंने देखा कि वहां महिलाएं साड़ी का पल्लू दाईं ओर रखती थीं। इससे काम करने में परेशानी होती थी। उन्होंने सलाह दी कि बाएं कंधे पर पल्लू रखें तो काम करने में आसानी होगी। यह परंपरा तब से ही वहां चल रही है।

1921 में हुई थी स्थापना

1921 में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा स्थापित विश्वभारती देश की सबसे पुरानी सेंट्रल यूनिवर्सिटी है। मई 1951 में इसे एक केंद्रीय विश्वविद्यालय और इंस्टीट्यूशन ऑफ नेशनल इंपॉर्टेंस घोषित किया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 महीने में 5 यूनिवर्सिटीज में प्रोग्राम में हो चुके शामिल –

(1) 19 अक्टूबर को मोदी ने मैसूर यूनिवर्सिटी के शताब्दी दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया। 1916 में बनी इस यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में मोदी ने युवाओं को शिक्षा और दीक्षा का सही मतलब समझाया था।

(2) 12 नवंबर को JNU के एक कार्यक्रम में भाग लिया। स्वामी विवेकानंद की मूर्ति अनावरण समारोह में भाग लेते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने नेशन फर्स्ट का नारा देते हुए युवाओं को संदेश दिया कि विचारधारा बाद में है, देश पहले है।

(3) 21 नवंबर को गांधीनगर की दीनदयाल पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी के आठवें दीक्षांत समारोह में 2600 छात्रों को डिग्री और डिप्लोमा देते हुए उनसे देश के विकास में योगदान देने की अपील की।

(4) 25 नवंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी के 100 साल पूरे होने के कार्यक्रम में भाग लेते हुए युवाओं को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी।

(5) 22 दिसंबर को मोदी ने CAA के खिलाफ आंदोलन को लेकर चर्चा में रही उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह में हिस्सा लिया था। उन्होंने एजुकेशन सेक्टर में किए गए कामों को गिनाया। साथ ही कहा कि आप किस मजहब में पले हैं, इससे बड़ी बात यह है कि हमारी आकांक्षाएं देश से कैसे जुड़ें।

Leave a Reply

Next Post

राहुल गांधी के मार्च को दिल्‍ली पुलिस ने रोका, प्र‍ियंका गांधी समेत कई कांग्रेस नेता पुलिस के हिरासत में, वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला भी शामिल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 24 दिसंबर 2020। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का आज 29वां दिन है। किसानों के समर्थन में कांग्रेस नेता विजय चौक से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी। इसके बावजूद मार्च निकालने पर प्रियंका गांधी […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप