भाजपा सरकार के ढाई साल में छत्तीसगढ़ बदहाल, जनता बेहाल और सरकारी खजाना कंगाल, विकास के नाम पर सिर्फ विज्ञापन और झूठ का कारोबार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर, 03 सितंबर 2026। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता आज पूछ रही है कि आखिर भाजपा का विकास है कहां? सड़कों में गड्ढे, जर्जर स्कूल, शिक्षकविहीन कक्षाएं, अस्पतालों में डॉक्टर और सुविधाओं की कमी, महंगी बिजली, बेरोजगारी, बढ़ते अपराध और नशे का कारोबार,अगर यही भाजपा का विकास है तो सरकार को तत्काल अपना चश्मा बदल लेना चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने ढाई साल में भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ को विकास की पटरी से उतारकर बदहाली की पटरी पर ला खड़ा किया है। गांव से शहर तक सड़कें बदहाल हैं, स्कूलों की इमारतें जर्जर हैं और अनेक स्थानों पर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। अस्पतालों में डॉक्टर और जरूरी सुविधाओं की कमी है। बिजली के दाम बढ़ाकर आम जनता की जेब पर बोझ डाला जा रहा है। रोजगार के अवसर देने के बजाय युवाओं को आंदोलन और प्रदर्शन करने मजबूर किया जा रहा है। अपराध चरम पर है और नशीली वस्तुओं की बिक्री खुलेआम चल रही है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर 
ने भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार अब शिष्टाचार बन गया है। रेत तस्करी, अवैध गतिविधियों, ट्रांसफर उद्योग, योजनाओं और टेंडरों में कथित कमीशनखोरी तथा खरीदी में नियमों के साथ खिलवाड़ के आरोप लगातार सामने आ रहे हैं। सरकार जनता के टैक्स के पैसे को विकास में लगाने के बजाय भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का रास्ता खोल रही है। दूसरी ओर सरकार कर्ज पर कर्ज लेकर प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर बोझ बढ़ा रही है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने चुनाव के समय मोदी की गारंटी के नाम पर जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन वादों को कूड़ेदान में डाल दिया। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद किया गया और जनता को महंगाई, वसूली और अव्यवस्था के हवाले कर दिया गया। किसानों, युवाओं, महिलाओं, कर्मचारियों और आम उपभोक्ताओं को राहत देने के बजाय सरकार सिर्फ बड़े-बड़े विज्ञापन जारी कर अपनी पीठ थपथपा रही है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार का विकास मॉडल विज्ञापन में चमकता है, लेकिन जमीन पर गड्ढों, जर्जर इमारतों और खाली पदों के रूप में दिखाई देता है। सरकार के विज्ञापनों में छत्तीसगढ़ चमक रहा है, लेकिन वास्तविकता में जनता परेशान है। जंगलों की कटाई और खनिज संपदा के दोहन को लेकर भी सरकार को जवाब देना चाहिए। छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक संपदा जनता की धरोहर है, भाजपा नेताओं और उनके संरक्षण में चलने वाले कथित माफिया तंत्र की कमाई का जरिया नहीं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार को विकास की परिभाषा जनता से सीखनी चाहिए। विकास का मतलब सिर्फ विज्ञापन, उद्घाटन और प्रचार नहीं होता। विकास का मतलब अच्छी सड़क, सुरक्षित स्कूल, पर्याप्त शिक्षक, बेहतर अस्पताल, सस्ती बिजली, रोजगार, कानून-व्यवस्था और जनता के जीवन में वास्तविक सुधार है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि यदि भाजपा सरकार को गड्ढों में विकास, महंगाई में विकास, बेरोजगारी में विकास, भ्रष्टाचार में विकास और अव्यवस्था में विकास दिखाई दे रहा है तो समस्या छत्तीसगढ़ की जनता में नहीं, सरकार के चश्मे में है। भाजपा सरकार को अपना चश्मा बदलना होगा, क्योंकि जनता को अब विज्ञापन नहीं, जमीन पर विकास चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा सरकार के ढाई साल के कुशासन का हिसाब मांग रही है और आने वाले समय में झूठे वादों तथा खोखले विकास के दावों का करारा जवाब देगी।

Leave a Reply

Next Post

मणिपुर में भारत-म्यांमार सीमा से चार उग्रवादी गिरफ्तार

शेयर करेचेन्नई-त्रिची हाईवे पर टक्कर से दो की मौत छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली, 03 सितंबर 2026। देश की प्रीमियम सेमी-हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस की लग्जरी में बदलाव की तैयारी चल रही है। रेलवे के वरिष्ठ इंजीनियरों ने एग्जीक्यूटिव क्लास (ईसी) कोच से 180 डिग्री घूमने वाली (रोटेटिंग) सीटों […]

You May Like

अवैध खनन में जेसीबी ऑपरेटर को तीन साल की सजा....|....जंतर-मंतर से गेमिंग की दुनिया तक पहुंचा विरोध-प्रदर्शन....|....परिवार के पांच लोगों की मौत मामले में नया मोड़....|....बहराइच में जंगल से लकड़ी लेने गए वृद्ध को बाघ ने बनाया निवाला....|....प्रदेश में किसानों के बच्चों के लिए दोगुनी हुईं छात्रवृत्ति की सीटें....|....कोलकाता भगदड़ में 19 मौतें, 5 ICU में भर्ती....|....प्रियंका चोपड़ा: एनुअल एकेडमी म्यूजियम गाला पहुंचीं अभिनेत्री....|....शुगर के मरीजों को फल खाने से डरने की जरूरत नहीं....|....इंटर मियामी की जीत में चमके लियोनल मेसी....|....कंसास में फुटबॉल मैच के दौरान मैदान में घुसी कार