छत्तीसगढ़ में सड़क निर्माण कार्य में शामिल तीन मशीनों को नक्सलियों ने जलाया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कांकेर 19 फरवरी 2023। कांकेर जिले के धुर नक्सल प्रभावित कोयलीबेड़ा ब्लॉक में नक्सलियों ने एक बार फिर से उत्पात मचाया है। नक्सलियों ने शनिवार शाम सड़क निर्माण में लगे 3 वाहनों को आग लगा दी। इस घटना के बाद ठेकेदार की भी बड़ी लापरवाही सामने आई है। ठेकेदार नक्सल इलाके में बिना पुलिस को सूचना दिए और बिना किसी सुरक्षा के सड़क निर्माण का काम करवा रहा था। जिसके चलते नक्सलियों ने इस घटना को आसानी से अंजाम दे दिया। धुर नक्सल प्रभावित गट्टाकाल से मेंड्री तक सड़क निर्माण का काम चल रहा था। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे 10 से 15 की संख्या में नक्सली पहुंचे और सड़क निर्माण के काम में लगी दो जेसीबी और एक मिक्सर मशीन को आग के हवाले कर दिया। मौके पर मौजूद चालक और मजदूरों को काम नहीं करने की धमकी भी नक्सलियों ने दी है।

पुलिस के लगातार ऑपरेशन से नक्सलियों में बौखलाहट

नक्सलियों द्वारा आगजनी की घटना को अंजाम देने की खबर मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबल के जवान मौके पर पहुंचे। यहां फिलहाल सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस और सुरक्षाबल के जवानों के द्वारा नक्सलियों के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान से नक्सलियों में बौखलाहट देखी जा रही है। कभी पर्चा जारी कर तो कभी मोबाइल टावर तो कभी वाहनों में आगजनी कर नक्सली अपनी बौखलाहट दिखा रहे हैं। हाल ही में छोटे बेतिया इलाके में हुई मुठभेड़ में 4 नक्सली घायल हुए थे। इस बात की पुख्ता जानकारी पुलिस के पास है। अब एक बार फिर सड़क निर्माण में लगे वाहनों में आगजनी कर नक्सलियों ने अपना विकास विरोधी चेहरा दिखाया है। कांकेर एसपी शलभ सिन्हा ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। जिस जगह आगजनी हुई है, वो बेहद दुर्गम इलाका है। ठेकेदार को बिना सुरक्षा काम करने से मना किया गया था, उसके बावजूद उसने ऐसा किया, जिसके कारण नक्सली इस घटना को अंजाम दे पाए। एसपी ने कहा कि इलाके में फोर्स लगातार सर्च अभियान चला रही है।

Leave a Reply

Next Post

कानन पेंडारी जू घुमने आए युवक ने शेर के केज में लगा दी छलांग, समय रहते कर्मचारियों ने देख लिया इसलिए बच गई जान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 19 फरवरी 2023। बिलासपुर के कानन पेंडारी जू में एक युवक शेर के केज में ही कूद गया। वो जू में घूमने पहुंचा था। इस बीच वह केज के अंदर चला गया। राहत की बात ये रही कि शेर उस दौरान दूर बैठा था। कर्मचारियों […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब