मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सावन सोमवार के अवसर पर ग्राम भरदा के शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 10 जुलाई 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बालोद जिले के ग्राम भरदा (टटेंगा) में पावन सावन माह के पहले सोमवार को गांव के शिव मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे। इसके पहले ग्राम भरदा पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में स्कूली छात्राएं भी पहुंची थीं। मुख्यमंत्री ने उनके पास पहुंचकर उनसे पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी ली।

Leave a Reply

Next Post

राज्यपाल ने सपरिवार मंदिर में भगवान जगन्नाथ का दर्शन कर पूजा-अर्चना की

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 10 जुलाई 2023। राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने ओडिशा प्रवास के दौरान पुरी स्थित मंदिर में भगवान जगन्नाथ का दर्शन कर पूजा अर्चना की और देश एवं प्रदेश वासियों की खुशहाली की कामना की। उनके साथ राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सुप्रभा हरिचंदन भी उपस्थित […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान