रमन सिंह जी सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करते हैं : शैलेश नितिन त्रिवेदी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

आम आदमी की जरूरतों की कीमत पर सिर्फ झूठी वाहवाही की कोशिश 15 साल तक करते रहे रमन सिंह जी

15 साल के कुशासन कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के कारण ही जनता ने भाजपा को 15 सीटों तक सीमित कर दिया

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर      

रायपुर 8 जनवरी 2021। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि रमन सिंह जी सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। रमन सिंह जी ने  15 साल में 18255 करोड़ रू. खर्च किये है। सिंचाई क्षमता सिर्फ 16,000 हेक्टेयर बढ़ पायी है। 15 साल में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के नाम पर रायपुर-बिलासपुर रोड आज तक अधूरी है। रायपुर जगदलपुर नेशनल हाईवे की जो दुर्दशा रमन सिंह सरकार में हुई आज 15 साल पहले इससे बहुत बेहतर स्थिति थी। 11 नेशनल हाईवे रायपुर-बिलासपुर अधूरा, बिलासपुर-सरगुजा अधूरा, रायगढ़-जशपुर दुर्दशा सब जानते हैं। रायपुर-जगदलपुर का बुरा हाल और बिजली के क्षेत्र में तो भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी नए कीर्तिमान स्थापित हुए। भाजपा के 15 साल के कुशासन में डीएमएफ का पैसा हितग्रायिं के बजाय, गांव वालों के बजाय कमीशन खोरी के चलते निर्माण कार्यों में खर्च करके आम आदमी की जरूरतों की कीमत पर झूठी वाहवाही लूटने वाले रमन सिंह जी अब बड़े-बड़े बातें करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं रखते हैं। 15 साल के कुशासन कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के कारण ही छत्तीसगढ़ के मतदाताओं ने भाजपा को इसीलिए 15 सीटों तक सीमित कर दिया।

    

Leave a Reply

Next Post

बांद्रा पुलिस स्टेशन में दो घंटे तक कंगना से हुई पूछताछ, एक्ट्रेस के खिलाफ दर्ज है देशद्रोह का केस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           मुंबई 8 जनवरी 2021। एक्ट्रेस कंगना रनोट शुक्रवार (8 जनवरी) अपनी बहन रंगोली चंदेल के साथ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में बयान दर्ज करवाने पहुंचीं थी। इस दौरान पुलिस ने उनसे दो घंटे तक पूछताछ की। दोनों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर 17 अक्टूबर […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप