12 साल से दर्द से कराह रहा था एक युवक, सोनू सूद ने उठाया इलाज का जिम्मा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

एक्टर सोनू सूद ने एक बार फिर अपने काम से सभी का दिल जीत लिया है। एक्टर की वजह से 12 साल से दर्द से कराह रहा एक युवक अब खुशहाल जिंदगी जी पाएगा। अब वो युवक एक बार फिर सामान्य जीवन व्यतीत कर पाएगा। हाल ही में एक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए अपनी आपबीती सभी को बताई थी. उसने वीडियो के जरिए सोनू से मदद की गुहार लगाई थी। 

सोनू ने चुटकियों में दूर किया दर्द

अब उम्मीद के मुताबिक सोनू सूद ने बिना समय गवाए उस युवक के दर्द पर मरहम लगा दिया. एक्टर के ट्वीट ने उस युवक को फिर जीने का हौसला दे दिया। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल है उसमें एक युवक बता रहा है कि वो पिछले 12 साल से सर्वाइकल की समस्या से जूझ रहा है। उसकी दिक्कत इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है कि अब वो अपने निजी काम करने में भी समर्थ नहीं रहा है। वीडियो में युवक बता रहा है कि उसका परिवार भी इलाज नहीं करवा पा रहा है। सोनू से ही मदद की अपील की गई है।

एक्टर सोनू सूद ने उस युवक की मदद करने का वादा कर दिया है. एक्टर ने वीडियो पर ट्वीट कर कहा है कि अब 12 साल की तकलीफ खत्म होने का समय आ गया है। एक्टर ट्वीट में लिखते हैं- 12 साल की तकलीफ़ समझो ख़त्म, आप 20 तारीख़ को travel करेंगे और 24 तारीख़ को अपनी सर्जरी होगी। सोनू का इतना कहना ही उस युवक की सारी परेशानियों को कम करने का काम कर रहा है। सोनू से ऐसा भरोसा मिलना उसके चेहरे पर मुस्कान ला रहा है. फैन्स भी सोनू की दरियादिली देख इंप्रेस हो गए हैं।

एक्टर को मिली जिम्मेदारी

हाल ही में कोरोना काल में सोनू सूद के काम से खुश होकर चुनाव आयोग ने उन्हें पंजाब का स्टेट आइकन नियुक्त किया था। सोनू सूद पंजाब में चुनाव संबंधी जागरूकता फैलाते नजर आएंगे. अब सोनू को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सिर्फ इसलिए मिली है कि क्योंकि कोरोना काल में उनकी लोकप्रियता ने शिखर को छू लिया है। करोड़ों लोग ना सिर्फ उन्हें फॉलो करने लगे हैं बल्कि उनकी हर बात भी मानते हैं. ऐसे में चुनाव आयोग ने एक्टर को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौपी है।

Leave a Reply

Next Post

अहमदाबाद में आज रात 9 बजे से 57 घंटे का कर्फ्यू , स्कूल-कॉलेज खोलने का फैसला टाला

शेयर करेअहमदाबाद में आज रात से लगेगा नाईट कर्फ्यूनाईट सीएम रूपाणी बोले- गुजरात में टोटल लॉकडाउन का इरादा नहीं छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           अहमदाबाद 20 नवंबर 2020। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर हर तरफ चिंता बढ़ती जा रही है। अहमदाबाद में आज रात नौ बजे से 57 घंटे का […]

You May Like

डॉक्टर ने प्रदूषण के खतरों को लेकर किया अलर्ट....|....नयनतारा के बाद श्रीलीला की हुई रजनीकांत की फिल्म में एंट्री....|....जीत के साथ सीरीज की शुरुआत: ऑकलैंड में दिखा चेज मास्टर कोहली का क्लास....|....कैबिनेट ने ऊर्जा सुरक्षा के लिए 17,314 करोड़ रुपए की दो योजनाओं को दी मंजूरी....|....भारतवंशी विवेक रामास्वामी गवर्नर चुनाव हारे....|....दो से ज्यादा बच्चे तो चुनाव नहीं....|....बाल शोषण-दुष्कर्म से जुड़े मामलों पर सरकार सख्त....|....कर्नाटक में बस किराया बढ़ाने पर घमासान....|....जांजगीर में 32 लाख की डिजिटल अरेस्ट ठगी....|....थाने के पास स्थित हनुमान मंदिर से दो दानपेटियां चोरी