बिकने की कगार पर वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट, समझौता फाइनल करने के करीब यह कंपनी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

न्यूयॉर्क 03 अप्रैल 2023। वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट जिसे हम डब्ल्यूडब्ल्यूई के नाम से भी जानते हैं, बिकने की कगार पर है। एरी इमैनुएल की एंडेवर ग्रुप डब्ल्यूडब्ल्यूई को खरीदने की डील साइन करने के बेहद करीब है। एंडेवर ग्रुप अल्टिमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (यूएफसी) की पैरेंट कंपनी है। डब्ल्यूडब्ल्यूई दुनिया के सबसे बड़े रेसलिंग इवेंट में से एक है। इसकी पहुंच दुनिया के कई देशों में है। भारत में भी इस शो को बहुत पसंद किया जाता है। डब्ल्यूडब्ल्यूई ने भारत में अपनी फैन फॉलोइंग को देखते हुए हाल ही में डब्ल्यूडब्ल्यूई इंडिया को भी स्थापित किया था। अंडरटेकर, जॉन सीना, ट्रिपल एच, रैंडी ऑर्टन, रेमिस्ट्रियो जैसे कुछ रेसलर्स फैंस के चहेते हैं। मामले से वाकिफ लोगों ने मीडिया को बताया कि एंडेवर पूरी तरह स्टॉक डील में डब्ल्यूडब्ल्यूई को खरीदने के लिए तैयार है। डील का एलान इसी हफ्ते हो सकता है। सूत्रों ने बताया कि एंडेवर के शेयरहोल्डर्स को डब्ल्यूडब्ल्यूई कंपनी का 51 प्रतिशत हिस्सा मिल सकता है, जबकि डब्ल्यूडब्ल्यूई के शेयरहोल्डर्स को 49 प्रतिशत मिलेगा। फिलहाल विंस मैकमेहन वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट के मालिक हैं।

डब्ल्यूडब्ल्यूई के शेयर, जो इस साल 30 प्रतिशत से अधिक चढ़े हैं, शुक्रवार को 91.26 डॉलर पर बंद हुए, जिससे कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 6.8 अरब डॉलर का हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एंडेवर का मार्केट वैल्यू 11.3 बिलियन डॉलर है। हॉलीवुड के पावर ब्रोकर एरी इमैनुएल के नेतृत्व में, एमानुएल ने एंडेवर को स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट पावरहाउस में बदलने के लिए काफी काम किया है। इस दौरान उन्होंने 20 से अधिक कंपनियों में शेयर खरीदे हैं। एंडेवर ग्रुप ने बुल राइडिंग इवेंट्स, फैशन शो और मियामी ओपन और मैड्रिड ओपन टेनिस प्रतियोगिताओं में भी निवेश किए हैं। एंडेवर ने 2016 में 4.2 बिलियन डॉलर के सौदे में दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट ऑर्गेनाइजेशन अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (यूएफसी) में निवेश किया था और शेयर का मेजर पार्ट खरीदा था। पांच साल बाद अपने आईपीओ के साथ कंपनी में बाकी की हिस्सेदारी भी हासिल कर ली।

विंस मैकमेहन मिसकंडक्ट की जांच के बाद पिछले साल जुलाई में कंपनी के सीईओ और अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था और साथ ही रिटायर हुए थे। उनकी बेटी स्टेफनी मैकमेहन ने अपने पिता के बोर्ड में लौटने के एक सप्ताह से भी कम समय के भीतर कंपनी के सह-सीईओ और अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। बोर्ड में वापसी के बाद विंस मैकमेहन ने एक रणनीतिक समीक्षा शुरू की थी। हालांकि, अब कंपनी बिकने जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

शादी का तोहफा पड़ा मंहगा, होम थिएटर के ब्लास्ट होने से 2 भाइयों की मौत, 4 घायल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कबीरधाम 03 अप्रैल 2023। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में होम थिएटर ब्लास्ट हो गया। धमाके के चलते 2 भाइयों की मौत हो गई है। वहीं परिवार के डेढ़ साल के बच्चे समेत 4 लोग घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप