मुख्यमंत्री बघेल आज भारत स्काउट एवं गाइडस छत्तीसगढ़ राज्य परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण के वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल हुए…

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर, 22 जून 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भारत स्काउट एवं गाइडस छत्तीसगढ़ राज्य परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण के वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई ।

छत्तीसगढ़ राज्य परिषद के अध्यक्ष के रूप में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उपाध्यक्ष के रूप में मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी, पंकज शर्मा, अटल श्रीवास्तव, कन्हैया अग्रवाल, चंद्र प्रकाश बाजपेई, महिला उपाध्यक्ष के रूप में विधायक देवती कर्मा, संसदीय सचिव शकुंतला साहू, शशि चंद्राकर, अनिता रावटे, ममता राय ने शपथ ली।  इन पदाधिकारियों का कार्यकाल राज्य परिषद की प्रथम बैठक की तिथि से 5 वर्ष की अवधि तक होगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्रकुमार, विधायक और भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, संसदीय सचिव तथा भारत स्काउट एवं गाइडस राज्य परिषद के राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवन लाल चंद्राकर एवं विधायक बृहस्पति सिंह उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

घाव भरने से लेकर त्वचा में निखार लाती है गेंदे के फूल की चाय, जानें कई गजब के फायदे और बनाने का सही तरीका

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   22 जून 2021। आज तक आपने गेंदे के फूल घर की बालकनी को सजाने के लिए खरीदे होंगे पर क्या आप जानते हैं गेंदे के फूलों से बनी चाय आपकी सेहत और ब्यूटी से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर कर सकती है। सुनकर थोड़ी हैरानी हो […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान