तौकाते तूफान: केरल में हुई भारी बारिश, गुजरात समेत इन राज्यों में अलर्ट, पीएम मोदी करेंगे उच्च स्तरीय बैठक

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 15 मई 2021। अरब सागर में बन रहे दबाव के चलते देश के तटीय इलाकों में भयंकर चक्रवात आने की संभावना है। वहीं, भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) द्वारा चक्रवात ‘तौकाते’ को लेकर जारी चेतावनी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस आपदा से निपटने की तैयारियों का जायजा लेंगे। इसके लिए वे आज यानी शनिवार (15 मई) को एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।

बैठक में केंद्र सरकार के शीर्ष अधिकारी होंगे शामिल

सरकारी सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के अधिकारियों समेत केंद्र सरकार के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे। बता दें, आईएमडी ने एक दिन पहले यानी शुक्रवार (13 मई) को कहा कि अरब सागर में बने दबाव के क्षेत्र के 17 मई को ‘अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान’ में तब्दील होने और एक दिन बाद इसके गुजरात तट को पार करने की संभावना है।

सीएम ठाकरे ने तटीय जिलों के प्राधिकारियों को चौकन्ना रहने को कहा

इधर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य के तटीय जिलों में प्राधिकारियों को स्थिति से निपटने के लिए चौकन्ना रहने और साजोसामान तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा शुक्रवार देर रात जारी एक बयान में ठाकरे के हवाले से कहा गया, ‘चौकन्ना रहिए और जहां भी जरूरत पड़े बचाव अभियान चलाएं। ठाकरे ने कहा कि इस चक्रवात का असर पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग जिलों में पड़ सकता है और इन जिलों के जिलाधीशों को बचाव उपकरण और श्रमबल के लिहाज से सभी आवश्यक एहतियात बरतने के लिए कहा गया है। बयान में आगे कहा गया है कि क्रवात से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए ठाकरे ने आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ बैठक की जिसमें उन्होंने सभी से चौकन्ना रहने के लिए कहा।

आईएमडी की चेतावनी

आईएमडी ने आगे कहा कि मौसम स्थिति गहरे दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गई है और इसके शनिवार सुबह तक चक्रवाती तूफान ‘तौकाते’ में तब्दील होने की संभावना है। वहीं, शनिवार रात तक इसके अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है।

150 से 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

आईएमडी के चक्रवात चेतावनी प्रभाग ने कहा कि 16-19 मई के बीच पूरी संभावना है कि यह 150-160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ एक ‘‘अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान’’ में तब्दील होगा। हवाओं की रफ्तार बीच-बीच में 175 किलोमीटर प्रति घंटा भी हो सकती है।

तूफान को ‘तौकाते’ नाम म्यांमार ने दिया

इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने पश्चिमी तटीय राज्य को सतर्क किया है और एनडीआरएफ के 53 दलों को राहत व बचाव कार्य के लिए लगाया है। बताते चलें कि तूफान को ‘तौकाते’ नाम म्यांमार ने दिया है, जिसका मतलब ‘छिपकली’ होता है। इस साल भारतीय तट पर यह पहला चक्रवाती तूफान होगा।

Leave a Reply

Next Post

स्वाद लेकर चबाएं ये 7 चीजें, दूर होगा चेहरे का फैट और अधिक शॉर्प दिखेंगे नैन नक्श

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर गालों को शेप में लाने का काम स्वादिष्ट चीजों का आनंद लेते हुए भी किया जा सकता है। हम जानते हैं फेस योगा करना आपको बोरिंग भी लगता है और इसके लिए टाइम निकालना भी आपके लिए संभव नहीं हो पाता है। इसलिए चेहरे का फैट […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप