कांग्रेस नेताओं की क्लास लगाने MP आ रहे राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे! इन मुद्दों पर होगी चर्चा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

भोपाल11 सितंबर 2025। मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और पार्टी की रीति-नीति के गुर सिखाने के लिए के लिए अब नेताओं की ‘पाठशाला’ लगाने जा रही है। पार्टी हाईकमान दीपावली के बाद दस दिन का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित करेगी, जिसमें कांग्रेस की रीति-नीति, विचारधारा और संगठन निर्माण के गुर सिखाए जाएंगे। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बताया कि शिविर के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से समय मांगा गया है। इनकी सहमति मिलने के बाद शिविर की तारीख और स्थान तय किए जाएंगे। अनुमान है कि यह आयोजन अक्टूबर के आखिरी सप्ताह या नवंबर की शुरुआत में होगा। इसको लेकर तैयारियां चल रही है।

शिविर में खासतौर पर हाल ही में चयनित जिलाध्यक्षों को बुलाया जाएगा ताकि संगठन सृजन अभियान को नई दिशा दी जा सके। स्थान को लेकर इंदौर, ग्वालियर और पचमढ़ी के नामों पर विचार चल रहा है। पटवारी ने कहा कि कांग्रेस का पूरा फोकस संगठन को नए सिरे से खड़ा करने और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने पर है।

 

Leave a Reply

Next Post

स्कूटी मिलते ही हजारों छात्राओं के खिले चेहरे, सीएम मोहन यादव ने पीछे बैठकर लिया राइड का आनंद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           भोपाल11 सितंबर 2025। स्कूली बच्चों के लिए 11 सितंबर का दिन बेहद खास रहा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 7832 बच्चों को स्कूटी गिफ्ट में दी। इसके साथ ही सीएम डॉ. यादव ने सेनिटेशन-हाइजीन योजना के तहत 20 लाख से ज्यादा बच्चियों को 61.12 […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान