नगर निगम का फरमान…976 रुपये चुकाएं हनुमान

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

 झांसी, 10 अक्टूबर 2026। गुदरी में लगभग 60 साल पुराने हनुमान मंदिर को नगर निगम ने गृहकर जमा करने का बिल भेज दिया। यही नहीं मौजूदा वित्तीय वर्ष के अलावा बकाया और उस पर ब्याज लगाकर कुल 976 रुपये जमा करने के लिए कहा। मंदिर के पुजारी को जैसे ही बिल मिला तो वह चौंक गए। पार्षद ने निगम प्रशासन से बिल वापस लेने की मांग की है।

नगर निगम की कर निर्धारण प्रकिया में लापरवाही सामने आई है। वार्ड 20 गुदरी के अंदर बड़ागांव गेट क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर के नाम पर गृहकर का बिल आने से नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। नगर निगम की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 के गृहकर बिल में मंदिर के नाम पर 976 रुपये बकाया दर्शाया गया है। इसमें चालू वित्तीय वर्ष का 98 रुपये कर, 784 रुपये पुराना बकाया और 94 रुपये ब्याज शामिल है। बिल पर भवन का नाम हनुमान जी का मंदिर दर्ज है। इसमें कर निर्धारण की तिथि एक अप्रैल 2018 लिखी हुई है। नोटिस मिलने पर मंदिर के मुख्य पुजारी उमाशंकर त्रिपाठी ने दो दिन पहले मामले की जानकारी पार्षद निधि नीरज वर्मा को दी। इसके बाद पार्षद ने नगर निगम के कर अधिकारी को फोन किया और बिल निरस्त कराने के लिए कहा।

धार्मिक स्थलों को गृहकर से छूट का है प्रावधान
नियमानुसार सार्वजनिक उपासना और धर्मार्थ कार्यों के लिए इस्तेमाल होने वाले भवनों और भूमि को सामान्य कर यानी गृहकर से छूट का प्रावधान है। इसके तहत ऐसे भवन या भूमि, जो पूरी तरह सार्वजनिक पूजा-अर्चना अथवा धर्मार्थ कार्यों के लिए इस्तेमाल होते हैं, वो सामान्य कर से बाहर हैं। इसके बावजूद हनुमान मंदिर को बिल जारी पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या नगर निगम के कर विभाग ने संपत्ति का सत्यापन किए बिना ही कर निर्धारण कर दिया।

यह बोले अपर नगर आयुक्त
जीआईएस सर्वे के बाद गृहकर बिलों का वितरण किया जा रहा है। मंदिर को गृहकर जारी होने की जानकारी कर विभाग को मिल गई है। इसे निरस्त कराने की कार्यवाही शुरू हो गई है।
-राहुल कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त 

Leave a Reply

Next Post

बैरिकेडिंग, कांटे और पुलिस का पहरा: दिल्ली आने वाले रास्तों पर नाकेबंदी

शेयर करेकई सड़कें बंद, वाहनों की लगीं कतारें छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           दिल्ली/नोएडा, 10 अक्टूबर 2026। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली-एनसीआर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली आने वाले तमाम रास्तों पर नाकेबंदी की गई है और दिल्ली के अंदर कई रास्ते बंद कर दिए […]

You May Like

एडीएम के पैतृक घर पर विजिलेंस का छापा....|....भारत और वेस्टइंडीज मैच के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम....|....ओबीसी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट जाएगी एमपी सरकार....|....पितृ मोक्ष अमावस्या पर ओंकारेश्वर में उमड़ा आस्था का सैलाब....|....सीएम हेमंत बिस्वा ने की मंदिर में पूजा-अर्चना....|....बैरिकेडिंग, कांटे और पुलिस का पहरा: दिल्ली आने वाले रास्तों पर नाकेबंदी....|....नगर निगम का फरमान...976 रुपये चुकाएं हनुमान....|....नवरात्र पर बंद रहेंगे मां चंद्रिका देवी मंदिर के दर्शन....|....बिजली सरप्लस वाले छत्तीसगढ़ को यूपी से बिजली खरीदना पड़ रहा दुर्भाग्यजनक - दीपक बैज....|....एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ