योगी बोले- जब विदेशी ताकतें परेशान करती थीं, उस वक्त गुरुनानक जी ने मंत्र दिया कि ‘एक ओंकार’

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

लखनऊ, 24 नवंबर 2026। सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व (जन्मदिवस) के अवसर पर राजधानी के डीएवी पीजी कॉलेज में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रकाश पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गुरु नानक देव जी को नमन किया। 

सीएम योगी ने कहा कि आज कार्तिक पूर्णिमा की संध्या पर काशी में लाखों दीपक जलेंगे। ये मान्यता है कि भगवान शिव ने आज के दिन राक्षस त्रिपुरासुर का वध किया था। इसलिए ये आयोजन हर जगह उत्साह के साथ मनाया जाता है।गुरु नानक जी का एक ही उद्देश्य था कि धर्म पर धर्म की विजय हो। सत्य पर सत्य की विजय हो। याद करिए वो दौर जब बिखरा हुआ समाज था।

विदेशी ताकतें परेशान करती थीं। उस वक्त गुरुनानक जी ने एक मंत्र दिया कि  ‘एक ओंकार’। जिसने सबको एक साथ जोड़ दिया।   मुझे एक साथ लंगर चखते हुए सबको देखना बहुत अच्छा लगता है। इसकी शुरुआत साहब श्री गुरुनानक जी ने की थी। उनकी बातें हमें याद आती हैं कि अन्याय के खिलाफ हम कैसे खड़े होते हैं।  मुख्यमंत्री ने लंगर की परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि सबको एक साथ लंगर चखते हुए देखना उन्हें बहुत अच्छा लगता है, जिसकी शुरुआत गुरु नानक जी ने की थी। उन्होंने गुरु नानक जी की बातों को याद करते हुए कहा कि उनकी शिक्षाएं हमें अन्याय के खिलाफ खड़े होने की प्रेरणा देती हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गुरु नानक देव जी के संदेश आज भी समाज को एकता और सद्भाव की राह दिखाते हैं। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए नाम जपने और कीर्तन करने से अज्ञानता दूर होती है। कीर्तन से समाज में एक शक्ति जागृत होती है। श्रद्धावान व्यक्ति को ही ज्ञान प्राप्त होता है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने नाम जपने यानी ईश्वर का स्मरण करने का संदेश दिया। उनके अनुसार, ईश्वर का नाम लेने और कीर्तन करने से व्यक्ति अज्ञानता से दूर होता है। मन में नास्तिकता का भाव उत्पन्न नहीं होता और श्रद्धा के माध्यम से ज्ञान की प्राप्ति होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह गुरु नानक देव जी के मंत्रों और सिद्धांतों को मानते हैं। उन्होंने लंगर की परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि लोगों को एक साथ पंगत में बैठकर भोजन करते देखना समाज में समानता और एकता का संदेश देता है। यह परंपरा गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं और उनके बताए रास्ते का अनुसरण करने की प्रेरणा देती है।

Leave a Reply

You May Like

योगी बोले- जब विदेशी ताकतें परेशान करती थीं, उस वक्त गुरुनानक जी ने मंत्र दिया कि 'एक ओंकार'....|....ऑनलाइन गेमिंग में 10 लाख हारा....|....सरकारी नौकरी के नाम पर 5.90 लाख ठगने वाला आरोपी छतरपुर से गिरफ्तार....|....'रिश्वतखोर अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई'....|....रायपुर मास्टर प्लान में बड़े बदलाव की तैयारी, विसंगतियां होंगी दूर....|....जबलपुर में जज के घर चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार....|....हिंदी के महाकुंभ में उमड़ा साहित्यकारों का सैलाब....|....पहले अधिकारियों का रिपोर्ट कार्ड, फिर मंत्रियों की परीक्षा....|....एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती: परीक्षा की नई तारीख घोषित....|....खाने के कारोबार से शेयर बाजार तक फूड लिंक की छलांग