खाने के कारोबार से शेयर बाजार तक फूड लिंक की छलांग

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अनिल बेदाग

मुंबई, 24 नवंबर 2026। स्वाद के कारोबार को अब शेयर बाजार की ताकत मिलने जा रही है। लग्जरी फूड सर्विसेज क्षेत्र की प्रमुख कंपनी फूड लिंक एफएंडबी होल्डिंग्स (इंडिया) लिमिटेड अपना पहला आईपीओ लेकर आ रही है। कंपनी 361 करोड़ रुपये के इस सार्वजनिक निर्गम के जरिए न केवल पूंजी जुटाने, बल्कि अपने कारोबार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की तैयारी में है। आईपीओ 26 नवंबर को खुलेगा और 30 नवंबर तक निवेशकों के लिए उपलब्ध रहेगा। इसके लिए प्रति शेयर 181 से 191 रुपये का प्राइस बैंड निर्धारित किया गया है।

इस आईपीओ में 192 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी होंगे, जबकि 168.76 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत बेचे जाएंगे। कंपनी जुटाई गई रकम से नया केंद्रीयकृत किचन, दो बैंक्वेट हॉल और चार नए कैजुअल डाइनिंग रेस्तरां स्थापित करेगी। साथ ही कर्ज चुकाने और कारोबार विस्तार पर भी जोर रहेगा।

इंडिया बिस्ट्रो, आर्ट ऑफ दम, चाइना बिस्ट्रो और ग्लोकल जैसे ब्रांड के जरिए भारत और यूएई में अपनी पहचान बना चुकी कंपनी कैटरिंग, क्लाउड किचन और बैंक्वेट सेवाओं में सक्रिय है। तीन दिसंबर को संभावित लिस्टिंग के साथ अब देखना दिलचस्प होगा कि निवेशक इस स्वाद भरे कारोबारी विस्तार पर कितना भरोसा जताते हैं।

Leave a Reply

You May Like

खाने के कारोबार से शेयर बाजार तक फूड लिंक की छलांग....|....विस्थापित ग्रामीणों की अनोखी दंडवत न्याय यात्रा....|....आयुष विभाग के फार्मासिस्टों को 10 साल पुराने विवाद में राहत....|....इंदौर में ऑनलाइन बिजली बिल भरने में उपभोक्ताओं को आ रही परेशानी....|....पता चलेगा दस लाख साल पुराना इतिहास....|....तेज हवाओं के बावजूद प्रदूषण से नहीं राहत....|....सीएम योगी की मौजूदगी में काशी में सजेगा भव्य दीपोत्सव....|....अब एक ट्रैक पर राम-जानकी की नगरी....|....मोनालिसा: पिंक आउटफिट में भोजपुरी अभिनेत्री ने दिए शानदार पोज....|....महिलाओं के शरीर में कैल्शियम की कमी के दिखते हैं ये शुरुआती संकेत