अंग्रेजों के जमाने का 8वीं तक स्कूल, 300 बच्चे और सिर्फ दो टीचर, गुस्साए पैरेंट्स ने जड़ा ताला

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बेमेतरा 04 नवंबर 2022। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में अंग्रेजों के जमाने के स्कूल में टीचर की कमी को लेकर शुक्रवार को पैरेंट्स का गुस्सा भड़क गया। बड़ी संख्या में पैरेंट्स स्कूल पहुंच गए और गेट पर ताला लगा दिया। इसके बाद बाहर ही बैठकर प्रदर्शन करने लगे। इसकी जानकारी जब शिक्षा विभाग के अफसरों को लगी तो वे मौके पर पहुंचे और जल्द ही टीचर की व्यवस्था का आश्वासन दिया। इसके बाद पैरेंट्स माने और स्कूल गेट का ताला खोला गया।  दरअसल, जिले में हाईवे किनारे ब्रिटिश काल में बना शासकीय उत्तर बुनियादी स्कूल है। यह स्कूल CBSE बोर्ड से मान्यता प्राप्त है। स्कूल में करीब 300 बच्चे पढ़ते हैं, लेकिन उन्हें पढ़ाने वाले सिर्फ दो ही टीचर हैं। इसके चलते बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इससे गुस्साए पैरेंट्स बड़ी संख्या में शुक्रवार को स्कूल पहुंच गए और उन्होंने मेन गेट पर ताला लगा दिया और प्रदर्शन करने लगे। उस दौरान काफी बच्चे स्कूल के अंदर थे। 

पैरेंट्स का आरोप है कि स्कूल में टीचर नहीं हैं, जबकि सत्र शुरू हुए चार माह बीत चुका है। इसे लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों सहित कलेक्टर तक से शिकायत की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों का यह भी आरोप है कि हाईवे किनारे स्कूल है, वहीं रोड पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। इसके चलते बच्चों को आने-जाने में दिक्कत होती है। सड़क पर जाम लगता है और हादसे का भी खतरा बना रहता है। 

इसकी सूचना मिलने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी बीएल डहरिया मौके पर पहुंचे और पैरेंट्स को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने जल्द ही स्कूल में टीचरों की नियुक्ति करने की बात कही। साथ ही अन्य समस्याओं के लिए अफसरों को पत्र लिखने और नोटिस भेजने को भी कहा है। इसके बाद पैरेंट्स माने और गेट का ताला खोला। हालांकि पैरेंट्स ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही समस्या दूर नहीं की गई तो वह फिर से स्कूल में तालाबंदी कर बड़े रूप में आंदोलन करेंगे। 

Leave a Reply

Next Post

बार में बिना आईडी के नो एंट्री, 21 साल से कम के लोगों को शराब परोसी तो जाना होगा जेल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 04 नवंबर 2022। छत्तीसगढ़ में बिलासपुर के बार में अब बिना आईडी के एंट्री नहीं मिलेगी। साथ ही 20 साल तक के युवक-युवतियों को शराब देने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। ऐसा करने पर बार संचालकों को जेल जाना पड़ सकता है। इसे […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन