दुर्ग में एक ही परिवार के 4 लोगों की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या, पति-पत्नी समेत 2 बच्चों की गई जान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

दुर्ग 29 सितंबर 2022। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बुधवार आधी रात के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं। सूचना मिलने पर दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव सहित पुलिस फोर्स, डॉग स्क्वाड और FSL की टीम पहुंच गई है। वारदात कुम्हारी थाना क्षेत्र में हुई है।  जानकारी के मुताबिक, मुरमुंदा के पास अकोला गांव स्थित टंडन बाड़ी में भोलानाथ यादव (34) अपनी पत्नी नैना यादव (30) और दो बच्चों मुक्ता (7) व प्रमोद (12) के साथ किराये से रहता था। भोला खेत में मजदूरी करता था, जबकि उसके दोनों बच्चे स्कूल में पढ़ते थे। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखे तो पुलिस को सूचना दी। 

बताया जा रहा है कि पत्नी का शव घर में मिला, जबकि पति का शव खेत और बच्चों के पास ही कीचड़ में पड़े थे। सभी के सिर पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी से वार कर जान ली गई है। हालांकि अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है। एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि सुबह ग्रामीणों ने चारों के शव देखे। परिवार ओडिशा के बलांगीर में सिंधी कला का रहने वाला था। 

2 बच्चे अपने दादा-दादी के साथ रहते थे
अभी तक कि जांच के दौरान पता चला है कि भोलानाथ यादव के चार बच्चे थे। उसके दो बच्चे वहां से करीब 100 मीटर दूर अपने दादा-दादी के पास रहते थे। भोलानाथ ने गांव में रेगहा पर करीब 7 एकड़ खेत ले रखा था। इसी में खेती कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। अंदेशा है कि रंजिश के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। हालांकि अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है। 

Leave a Reply

Next Post

नशे में युवक ने लगाई छलांग, डूबने से मौत: एसडीआरएफ की टीम ने शव को निकाला बाहर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   दुर्ग 29 सितंबर 2022। दुर्ग के नंदिनी में पानी से भरे मुरुम खदान में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने कई घंटों के रेस्क्यू के बाद शव को खोजकर पानी से बाहर निकाला। नंदिनी पुलिस मर्ग कायम कर मामले की […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव