आज से भाजपा की परिवर्तन यात्रा, कांग्रेस ने बोला हमला, अमित शाह से पूछे नौ सवाल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जगदलपुर 12 सितम्बर 2023। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज दंतेवाड़ा से बस्तर संभाग में चुनावी यात्रा शुरू कर रहे है। भारतीय जनता पार्टी ने इस यात्रा का नाम परिवर्तन यात्रा दिया है। इस परिवर्तन यात्रा और अमित शाह पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष समेत बस्तर के 12 विधायकों ने हमला बोला। सोमवार को राजीव भवन में हुई प्रेसवार्ता में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से नौ सवाल पूछते हुये जवाब मांगा। कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी सप्तगिरि उल्का ने कहा कि शाह ने जब-जब मुंह खोला है तब तक झूठ बोला है इस परिवर्तन यात्रा से छत्तीसगढ़ में कुछ नहीं बदलेगा बल्कि केंद्र में इस बार लोकसभा चुनाव भी भारतीय जनता पार्टी हारेगी। इसके बाद मीडिया को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बस्तर की जनता उनसे जानना चाहती है कि 15 सालों तक छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार के दौरान बस्तर के आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों को बंधक बनाकर रखा गया था। 15 सालों तक बस्तर में शोषण का दौर चल रहा था। हम बस्तरवासी अपने ही जल, जंगल, जमीन पर अधिकार से वंचित कर दिये गये थे। जब बस्तर के साथ अत्याचार हो रहा था तब भाजपा नेतृत्व क्यों मौन था? 


दीपक बैज ने कहा कि 15 सालों तक बस्तर के आदिवासियों को छोटी-छोटी धाराओं में मासूम आदिवासियों को वर्षों तक जेल की सलाखों में बंद रखा गया था। उनकी जमीनों को कोड़ियों के दाम लूटने का षडयंत्र रचा गया। जल, जंगल, जमीन पर आदिवासियों के नैसर्गिक अधिकारों का हनन किया गया था। 15 सालों तक साढ़े पांच लाख से अधिक वन अधिकार पट्टों को लंबित रखा था? बस्तर में हजारों आदिवासियों को नक्सली बताकर भाजपा की सरकार ने वर्षों से जेलों में बंद रखा था, कांग्रेस की सरकार ने उनकी रिहाई शुरू करवाया। बस्तर में 400 से अधिक स्कूल भाजपा सरकार ने बंद कर दिया था। बस्तर में लोग डायरिया, मलेरिया से मरते रहे, भाजपा को कभी आदिवासियों के स्वास्थ्य का ख्याल नहीं आया। 

आगे कहा कि आदिवासियों के संबंध में उनके अधिकारों के संबंध में कुछ भी बोलने के पहले समूची भाजपा को छत्तीसगढ़ के 32 प्रतिशत आदिवासी समाज से माफी मांगनी चाहिये। भाजपा के 15 सालों में छत्तीसगढ़ के आदिवासी ठगे गये, उनकी प्रगति को रोकने का षड़यंत्र रचा गया था। छल, कपट कर 15 साल तक रमन सरकार निर्दोष आदिवासियों को जेल में बन्द किया जाता रहा। रमन सिंह सरकार में पांचवी अनुसूची क्षेत्रों को मिले कानूनी अधिकारों को दरकिनार कर ग्राम सभा के अनुमोदन के बिना हजारों आदिवासी से जमीन छीनी गई। 15 सालों तक रमन राज में हुए आदिवासियों के ऊपर अत्याचार शोषण, खून खराबे के लिये अमित शाह और भाजपा दोषी भाजपा नेताओं पर कार्रवाई कब करेगी? 15 सालों तक बस्तर के शोषण के लिये अमित शाह माफी मांगे।

Leave a Reply

Next Post

अनुराग ठाकुर बोले-‘एक राष्ट्र, एक चुनाव' भारत के हित में, क्योंकि इससे समय व पैसा बचेगा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 12 सितम्बर 2023। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मानना है कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की अवधारणा भारत एवं भारतीयों के हित में है, क्योंकि इससे समय व पैसा दोनों बचेगा। प्रधानमंत्री […]

You May Like

'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक....|....भाजपा सरकार से ना रुपया संभल रहा है ना देश की अर्थव्यवस्था - दीपक बैज