तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर कल होगी वोटिंग, सीएम साय गृह ग्राम में करेंगे मतदान

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 06 मई 2024। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर मंगलवार को वोटिंग होगी. सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर सीट पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा. प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने गृह ग्राम बगिया में करेंगे मतदान करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर जिला स्थित गृह ग्राम बगिया में अपना मतदान करेंगे. इसके लिए वे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से बगिया जाएंगे. साय ने छत्तीसगढ़ की जनता से मतदान में शामिल होने की अपील की है. अपने 47 दिन के तूफानी जनसभाओं के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल प्रातः 08:35 बजे अपने गृह ग्राम बगिया के लिए रवाना होंगे. जहां कल वो गांव के प्राथमिक शाला बूथ क्रमांक 49 में सपरिवार मतदान करेंगे।

साय कल प्रातः 10:05 बजे से शाम 04:10 बजे तक अपने निज निवास बगिया में रहेंगे और क्षेत्र के लोगों के साथ मेल-मुलाकात करेंगे. शाम 04:15 बजे सीएम साय वापस राजधानी रायपुर के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Next Post

T20 वर्ल्ड कप के समीफाइनल में कौन सी टॉप 4 टीमें पहुंचेगी, पैट कमिंस ने की भविष्यवाणी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 06 मई 2024। टी20 वर्ल्ड कप में टॉप 4 टीमें कौन सी होगी, इसको लेकर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने अभी ही भविष्यवाणी कर दी है. दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान कमिंस ने टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर पूछे गए सवाल पर रिएक्ट […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'