पीएम मोदी से मिलीं सीएम रेखा गुप्ता, राजधानी की हरित योजनाओं पर चर्चा; विकास और पर्यटन पर जोर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 11 जून 2025। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राजधानी के विकास के मुद्दे पर चर्चा की। उन्होंने दिल्ली को स्वच्छ और हरित बनाने के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी दी और पीएम के विजन से प्रेरित होकर ‘विकसित दिल्ली’ के संकल्प को पूरा करने का वादा किया। सीएम ने इस मुलाकात के दौरान ऐतिहासिक स्थलों को पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की पीएम नरेंद्र मोदी से ये एक शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के विकास, स्वच्छता और हरित लक्ष्यों पर विस्तार से बात की। सीएम ने बताया कि दिल्ली को साफ-सुथरा और हरा-भरा बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान शुरू हो चुका है। पार्कों को खूबसूरत बनाया जा रहा है।

पीएम को शहीद स्मारक स्मृति चिन्ह भेंट किया
मुख्यमंत्री ने पीएम को शहीद स्मारक स्मृति चिन्ह भेंट किया और कहा कि स्कूली बच्चों को यह स्थल दिखाकर उनमें देशभक्ति का जज्बा जगाया जाएगा। डॉ आंबेडकर राष्ट्रीय स्मारक और पीएम संग्रहालय को टूरिस्ट सेंटर बनाने की योजना है। इसके लिए जागरूकता अभियान और सोशल मीडिया कैंपेन चलाए जाएंगे।

पीएम के दूरदर्शी नेतृत्व से मिलती है प्रेरणा – सीएम
सीएम ने कहा कि पीएम के दूरदर्शी नेतृत्व से उन्हें प्रेरणा मिलती है। उनकी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के साथ राजधानी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। उन्होंने कहा, यह मुलाकात दिल्ली के विकास को नई दिशा देने वाली साबित होगी।

हरियाली का तोहफा- आम लोगों के लिए खुला सद्भावना पार्क
दिल्ली की हरी-भरी विरासत को नया रंग देने वाला लाल किले के पास 11 एकड़ का सद्भावना पार्क आम लोगों के लिए खुल गया है। सोमवार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, सांसद प्रवीण खंडेलवाल और मुख्य सचिव धर्मेंद्र की मौजूदगी में इस खूबसूरत पार्क का उद्घाटन किया। यह पार्क न सिर्फ दिल्ली की सुंदरता बढ़ाएगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक एकता को भी बढ़ावा देगा।

Leave a Reply

Next Post

नशा मुक्त अभियान को लेकर प्रोजेक्ट भवन में आयोजित की गई कार्यशाला, 10 जून से 26 जून तक चलेगा अभियान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 11 जून 2025। स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया है और हमलोग उनके इस संकल्प को पूरा करने के लिए दिन रात लगे हुए हैं। इसी के तहत यह नशा […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान