बिंदु तेलम का इंडियन वुमेंस लीग में चयन, कलेक्टर समेत कई अफसरों ने दी शुभकामनाएं

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बीजापुर 22 मार्च 2024। 24 से 30 मार्च तक कोलकाता में होने वाले इंडियन वुमेंस लीग फुटबॉल चैंपियनशिप के लिये भिलाई (छत्तीसगढ़) की एमजीएम अम्बुश क्लब टीम ने इंडियन वुमेंस लीग के लिए छत्तीसगढ़ से क्वालीफाई किया है। इस अकादमी की कोच कुमारी ज्योति यादव ने बताया कि विगत दिनों भिलाई में आयोजित छत्तीसगढ़ वुमेंस लीग में बीजापुर की बिंदु तेलम, ज्योति कुड़ियम, पिंकी कुड़ियम और जानकी कोरसा ने गर्ल्स फुटबॉल क्लब डौंडी की टीम से खेला था, टीम की ओर से बिंदु के शानदार प्रदर्शन की वजह से एमजीएम अम्बुश क्लब ने बिंदु का चयन अपनी टीम में किया है। पिछले वर्ष भी जिले के फुटबॉल खिलाड़ीयो ने नेशनल और खेलो इंडिया में अपना अच्छा प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया था।

बिंदु तेलम का चयन इंडियन वुमेंस लीग में होने पर बीजापुर कलेक्टर अनुराग पाण्डे, सीईओ जिला पंचायत रमेश हेमंत नंदनवार बीजापुर स्पोर्ट्स अकादमी प्रभारी दिलीप उईके, अकादमी की एनआईएस कोच कुमारी ज्योति यादव एवं अन्य अधिकारियों व फुटबॉल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त कर उज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Next Post

37 साल के व्यक्ति ने की आत्महत्या, पिता का दावा ‘सीएए की घोषणा के बाद परेशान था बेटा’

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 22 मार्च 2024। पश्चिम बंगाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां दक्षिण 24 परगना जिले के सुभाषग्राम में 37 वर्ष के व्यक्ति का शव घर में लटका हुआ मिला। उसके पिता ने दावा किया है कि उनके बेटे ने नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए […]

You May Like

अति पिछड़े और कामकाजी समाजों को मिले सत्ता संगठन में भागीदारी- त्रिलोक श्रीवास....|....स्वतंत्र भारद्वाज को कोर्ट से मिली तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत....|....आचार्य अनिरुद्धाचार्य बोले- साइबर ठगी से सावधान रहना जरूरी....|....छत्तीसगढ़ के जंगलों में फिर दौड़ेंगे काले हिरण....|....छत्तीसगढ़ में सर्पदंश मुआवजा फर्जीवाड़ा....|....पीएम आवास योजना पर आमने-सामने....|....त्विशा शर्मा कांड में आरोपी गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं....|....बारिश न बने बाधा, इसलिए राहुल गांधी की सभा वाटरप्रुफ डोम में, तैयारियां शुरू....|....पीएम मोदी के जन्मदिन पर MP आएंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन....|....22 साल बाद स्विट्जरलैंड में सजेगी विश्व शतरंज की बिसात