रिलीज से पहले विवादों में घिरी रणवीर सिंह की ‘83’, दीपिका पादुकोण सहित मेकर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 10 दिसंबर 2021। रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 83 रिलीज होने से पहले ही कानूनी विवादों में घिर गई है। फिल्म के मेकर्स पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। 83 के रिलीज होने में कुछ ही दिन बचे हैं। कबीर खान निर्देशित इस फिल्म के प्रोड्यूसर्स में से एक दीपिका पादुकोण भी हैं। उनका भी इसमें नाम लिया जा रहा है। संयुक्त अरब अमीरात स्थित वित्तीय कंपनी फ्यूचर रिसोर्स एफजेडई ने मुंबई के अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजेस्ट्रिट अदालत का रुख किया है। कंपनी ने निर्माताओं के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 405, 406, 415, 418, 420 और 120 बी के तहत शिकायत दर्ज कराई है। 

दीपिका सहित अन्य निर्माताओं का नाम

कंपनी ने दीपिका पादुकोण के अलावा फिल्म के अन्य निर्माताओं साजिद नाडियाडवाला,, कबीर खान, फैंटम फिल्म्स और चार अन्य पर भी आरोप लगाए हैं। शिकायकर्ता कंपनी के अनुसार उनके प्रतिनिधियों ने हैदराबाद स्थित कंपनी विब्री मीडिया के लोगों से मुलाकात की क्योंकि FZE निवेश करना चाहती थी। विब्री ने उनसे निवेश के बदले अच्छे रिटर्न का वादा किया था इसलिए FZE ने 16 करोड़ का निवेश किया था लेकिन मेकर्स ने फिल्म के अधिकार देने में धोखाधड़ी की। रिपोर्ट के मुताबिक, FZE ने 83 के सभी निर्माताओं पर धोखाधड़ी और साजिश रचने की शिकायत की है।

कब रिलीज होगी फिल्म

फिल्म 83 की कहानी भारत के पहले विश्वकप जीतने पर आधारित है। साल 1983 में कपिल देव के नेतृत्व में इतिहास रचते हुए देश ने पहला क्रिकेट विश्व कप जीता था। स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है। फैन्स को क्रिसमस का तोहफा देते हुए यह 24 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रणवीर के अलावा इसमें दीपिका पादुकोण, पंकज त्रिपाठी, साकिब सलीम, जतिन सरना, ताहिर राज भसीन, चिराग पाटिल, जीवा, दिनकर शर्मा, हार्डी संधु, ऐमी विर्क, निशांत दहिया, साहिल खट्टर, आदिनाथ कोठारे, आर बद्री और धैर्य करवा हैं।

Leave a Reply

Next Post

दर्दनाक हादसा: मेक्सिको में बेकाबू ट्रक ने पैदल यात्रियों को रौंदा, 53 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा लोग घायल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   वांशिगटन 10 दिसंबर 2021। दक्षिणी मेक्सिको में गुरुवार की देर रात भीषण हादसा हुआ। एक बेकाबू ट्रक ने भीड़ वाली सड़क पर लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में अभी तक 53 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट