अक्षरा सिंह का होली स्पेशल गाना “फलनवा के बेटा” हो गया वायरल, गाने में दिखा अक्षरा का स्वैग

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ रंजन सिन्हा

मुंबई 15 मार्च 2024। भोजपुरी की खूबसूरत सिंगर एक्टर अक्षरा सिंह का भी होली गीत आखिरकार आ ही गया, जिसमें एक बार फिर से वह बड़े ही स्वैग से नजर आई हैं। अक्षरा सिंह के होली गीत का टाइटल है फलनवा के बेटा जो उनके अपने ही ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। अक्षरा के फैंस को होली के अवसर पर उनके गानों का बेसब्री से इंतजार था जो इस गाने के साथ खत्म हो रहा है। एक बार फिर से अक्षर अपने चिर परिचित अंदाज में भव्यता के साथ नजर आई हैं। इस गाने के जरिए अक्षरा ने अपने फैंस को होली के संगीत से सराबोर किया है। गाना बेहतरीन है और इसकी प्रस्तुति भी अक्षरा सिंह के स्टाइल में हुई है जो उनके फैंस को तो पसंद आ ही रहे हैं, बाकी भोजपुरी के म्यूजिक लवर्स भी इस गाने को खूब प्यार दे रहे हैं। वही इस गाने को लेकर अक्षरा सिंह ने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है और अपनों के साथ होली खेलने का मजा ही कुछ और होता है। ऐसे में जब अपने ही होली में ना आए तो एक शिकायत सी होती है जो इस गाने की थीम है। मैंने उसे अपने गाने में पिरोया है और आपके समक्ष प्रस्तुत किया है। उम्मीद करती हूं कि आप इस गाने को सुपर डुपर हिट बनाएंगे। अक्षरा सिंह ने कहा कि आगे आने वाले दिनों में और भी गाने हुए लेकर आने वाली हैं। उन्होंने कहा कि अक्षरा के गाने होली में ना हो ऐसा हो नहीं सकता। इसलिए तैयार हो जाइए मेरे गानों के साथ अपनी होली को यादगार बनाने के लिए।

आपको बता दें कि अक्षरा सिंह को दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने का हुनर मालूम है। इसलिए वह समय-समय पर उनके मनोरंजन के लिए एक से बढ़कर एक गाना लेकर आती रहती हैं। ऐसे में इस होली उनका गाना फलनवा के बेटा भी समर्पित है इसके गीतकार छोटू यादव और संगीतकार छोटू रावत हैं। कंपोजीशन धनंजय सिंह कान्हा का है और पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।

Leave a Reply

Next Post

युवा दिलों की धड़कन अरविंद अकेला कल्लू का एक और होली स्पेशल धमाका "देवरे विलेन हो जाई" ने उड़ा दिया गर्दा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ रंजन सिन्हा मुंबई 15 मार्च 2024। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में युवा दिलों की धड़कन का खिताब रखने वाले सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू ने इस बार होली पर अपने गानों से तहलका मचा रखा है। इसी क्रम में उनका एक और नया गाना  “देवरे विलेन हो जाई” […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला