सस्ते ‘सोने’ के लालच में पड़ा युवक, पांच लाख के हार का झांसा देकर लगाई चपत, दो आरोपी गिरफ्तार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर    

जगदलपुर, 09 अगस्त 2026। के नगरनार थाना क्षेत्र के ग्राम मंगनपुर निवासी एक युवक को दो युवकों ने पीतल के हार को सोने का बताकर 10 हजार रुपये की ठगी कर ली। युवक को ठगी का पता तब चला, जब वह हार की जांच कराने के लिए सोनार के पास पहुंचा। ठगी का शिकार होने के बाद युवक ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले की जानकारी देते हुए नगरनार थाना प्रभारी ने बताया कि सात अगस्त को प्रार्थी लिंगेश्वर सेठिया निवासी मंगनपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि छह अगस्त की सुबह करीब आठ बजे वह काम से जगदलपुर जाने के लिए निकल ही रहा था। उसी समय दो व्यक्ति उसके घर पहुंचे। इनमें से एक ने अपना नाम मोहन लाल बताया और खुद को भिलाई-दुर्ग का रहने वाला बताया। दोनों ने पैसों की जरूरत होने की बात कहते हुए पांच लाख रुपये का सोने का हार दिखाया और उसे बेचने की बात कही। प्रार्थी ने पहले पैसों का इंतजाम नहीं होने की बात कही। लेकिन जब आरोपी मोहन लाल ने अपना हार उसके पास रखने और 10 हजार रुपये देने की बात कही और बताया कि उसे अपने रिश्तेदार को रायपुर पैसे भेजने हैं, तो प्रार्थी ने बिना सोनार की दुकान पर हार की जांच कराए मोहन को 10 हजार रुपये दे दिए और हार अपने पास रख लिया। इसके बाद प्रार्थी हार को लेकर सोनार की दुकान पर पहुंचा और उसकी जांच कराई। जांच में हार मिक्स पीतल का निकला। आरोपियों द्वारा नकली सोने के हार को असली सोने का हार बताकर 10 हजार रुपये की ठगी करने की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आरोपी मोहन लाल सोलंकी निवासी नेहरू चौक, चरौदा, थाना निलाई-3, जिला दुर्ग और मोहन राय निवासी हथनीपारा वार्ड, भाटापारा, जिला बलौदाबाजार को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने ठगी करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी के 4950 रुपये, दो नग नकली सोने की माला और प्रार्थी से ठगी गई पीतल मिक्स एक नग नकली सोने की माला जब्त की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा का तिरंगा अभियान केवल दिखावे के लिये - कांग्रेस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर                  रायपुर, 09 अगस्त 2026। भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिरंगा यात्रा अभियान को राजनीति के पाखंड करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि तिरंगा हर भारतीय के लिए आन बान शान है, लेकिन भाजपाइयों के लिए यह केवल राजनैतिक विषयवस्तु है। भाजपा का […]

You May Like

19 लोगों की जान ले चुका कबरा हाथी....|....इंदौर में सड़क पर विवाद के बाद खूनी संघर्ष....|....उज्जैन की वैश्य टेकरी में फिर होगी खुदाई....|....पहाड़ों की बर्फबारी का एमपी में असर....|....मंगोलपुरी में फिर जूता फैक्टरी में लगी आग....|....सीएम योगी के बड़े एलान: अग्निवीरों को 20% आरक्षण....|....कुमामोतो मास्टर्स: लक्ष्य सेन ने फाइनल में बनाई जगह....|....डायबिटीज से भी ज्यादा खतरनाक है 'साइलेंट डायबिटीज'....|....पश्चिम एशिया में फिर भड़की जंग....|....2,000 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल; एयर ट्रैफिक संकट गहराया