विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप: सात्विक-चिराग ने हार के भी रचा इतिहास, कांस्य पदक जीता

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर 

नई दिल्ली 27 अगस्त 2022। सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को विश्व बैडमिंटन चैंपियनशीप में कांस्य पदक मिला है. इस जोड़ी को पुरुष युगल वर्ग के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है. भारतीय जोड़ी को मलेशिया की एरॉन चिया और सोह वोई यिक की जोड़ी ने तीन गेमों तक चले मुकाबले में मात दी. मलेशिया की जोड़ी ने ये मैच 20-22, 21-18, 21-16 से अपने नाम किया. ये भारतीय जोड़ी का इस चैंपियनशिप में पहला पदक है. ये भारत का इस चैंपियनशिप में पुरुष युगल वर्ग में पहला पदक भी है.

मलेशिया की जोड़ी ने ये मैच काफी संघर्ष के बाद एक घंटे 17 मिनट में अपने नाम किया. विश्व में सातवें नंबर की जोड़ी सात्विक और चिराग ने कड़ा मुकाबला कर किसी तरह पहला गेम जीता, लेकिन मलेशियाई जोड़ी ने दूसरा गेम जीत मैच को तीसरे गेम में पहुंचा दिया. निर्णायक गेम में भारतीय जोड़ी मलेशियाई जोड़ी से पार नहीं पा पाई और इसी कारण उसे हार का सामना करना पड़ा.

क्वार्टर फाइनल में भी हुई थी कड़ी टक्कर

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार भारतीय पुरुष डबल्स जोड़ी को क्वार्टर फाइनल में भी कड़ी टक्कर मिली थी. इस जोड़ी ने ताकुरो होकी और यूगो कोबायाशी की विश्व में दूसरे नंबर की जापानी जोड़ी को हराकर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच अपना पहला मेडल पक्का किया था. इस जोड़ी ने खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही और मौजूदा चैंपियन जापानी जोड़ी को एक घंटे 15 मिनट तक चले मैच में 24-22, 15-21, 21-14 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. भारतीय जोड़ी इस टूर्नामेंट में आत्मविश्वास से लबरेज होकर आई थी क्योंकि उसने इससे पहले राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था.

Leave a Reply

Next Post

गोवा पुलिस ने क्लब मालिक सहित अब तक 4 को किया गिरफ्तार, बाथरूम से जब्त हुए ड्रग्स

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           गोवा 27 अगस्त 2022। गोवा पुलिस ने शुक्रवार को हरियाणा भाजपा नेता सोनाली फोगट की मौत के मामले में एक क्लब मालिक और एक ड्रग तस्कर सहित दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने क्लब के वॉशरूम से ड्रग्स भी बरामद किया है। गोवा […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव