अलंकृता सहाय को निर्माता ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज-किया दुर्व्यवहार, अभिनेत्री ने छोड़ी फिल्म

शेयर करे

सोमवार 28 जून 2021। फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ में काम कर चुकीं अभिनेत्री अलंकृता सहाय को फिल्म शूटिंग के दौरान बुरे अनुभव से गुजरना पड़ा। निर्माता ने उनके साथ बदतमीजी की और उन पर भद्दी टिप्पणी की जिसके बाद उन्होंने फिल्म छोड़ने का फैसला लिया। अलंकृता पंजाबी फिल्म ‘फुफ्फड़ जी’ में काम कर रही थीं जहां उन्हें इस तरह के अनुभवों से गुजरना पड़ा। वह फिल्म का हिस्सा होना चाहती थीं लेकिन इस तरह के हालात को देखते हुए उन्होंने फिल्म से किनारा करने का निर्णय लिया।

पहली बार ऐसा अनुभव
हमारे सहयोगी हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत में अलंकृता ने कहा कि ‘बाकी टीम बहुत अच्छी थी लेकिन निर्माताओं में से एक का रवैया बहुत ही गैर-पेशेवर, अनैतिक और चरित्रहीन था। इस तरह मैं पंजाब में अपनी पहली फिल्म नहीं सकी। मैंने अभी तक बहुत से निर्माताओं और लोगों के साथ काम किया है और वे सभी बहुत कमाल के रहे। इससे पहले मुझे इस तरह के अनुभवों से नहीं गुजरना पड़ा।‘

निर्माता पर लगाए कई आरोप
27 वर्षीय अलंकृता बताती हैं कि ‘यह सब तब शुरू हुआ जब उनके बीच प्रोफेशनल मतभेद बनने लगे और फिर एक वक्त ऐसा आया जब वह निर्माता के साथ नहीं काम कर पा रही थीं क्योंकि उसने अपनी सीमा पार की थी।‘

‘बर्दाश्त नहीं कर सकती’
अलंकृता आगे कहती हैं कि ‘जुबानी तौर पर भी किसी को अपनी सीमा पार नहीं करनी चाहिए। अगर आप मेरे बारे में भद्दे और गलत कमेंट करते हैं तो मैं इसे क्यों बर्दाश्त करूंगी? एक महिला होने के नाते मेरा स्वाभिमान मेरे लिए सबकुछ है और मैं इसकी रक्षा करूंगी चाहे कुछ भी हो जाए। वह व्यक्ति असभ्य और नैतिक रूप से कठोर है। अभिनेत्री ने कहा कि ‘कोई भी अपने पैसों और ताकत का दुरुपयोग नहीं कर सकता। मेरे साथ सीमाएं नहीं लांघ सकता। उसने मेरी जिंदगी को खराब कर दिया है। यह उत्पीड़न था और मुझे कठोर कदम उठाना पड़ा।‘ 

अजीब मैसेज भेजे
क्या अलंकृता ने इस मामले की शिकायत की है तो उन्होंने बताया कि शुक्र है कि चीजें उस स्तर तक नहीं गईं क्योंकि इसमें शारीरिक रूप से वह शामिल नहीं थीं। वह कहती हैं कि ‘उसने मुझे अजीब मैसेज भेजे थे और फोन पर बुरा व्यवहार हुआ। मैं नहीं चाहती थी कि यह मी टू के मामले तक पहुंचे। यह वह मामला नहीं है।

Leave a Reply

Next Post

पराठे बनाने के कुछ समय बाद ही हो जाते हैं कड़क? अपनाएं ये टिप्स घंटों तक बने रहेंगे नरम

शेयर करे नाश्ते में परोसे गए गर्मागर्म सॉफ्ट लेयर्ड पराठे किसी भी व्यक्ति की भूख को बढ़ा सकते हैं। लेकिन  पराठा ठंडा होने पर अगर सख्त हो जाता है, तो उसे खाने का किसी का मन नहीं करता है।अगर आपकी भी यही समस्या है कि पराठा बनाने के कुछ समय समय […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण