बिहार में नहीं बुझ रही हिंसा की आग, सासाराम में फिर बम धमाका तो नालंदा में कर्फ्यू….कल तक इंटरनेट बंद

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रोहतास 03 अप्रैल 2023। बिहार के सासाराम में फिर से धमाका हुआ है। एक ही दिन की शांति के बाद फिर से इलाके में सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई। मोची टोला बस्ती मोड़ के पास सोमवार सुबह 4: 52 बजे असामाजिक तत्वों ने एक घर पर बम फेंक दिया। गनीमत थी कि लोग अपने घर में थे, इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ। ब्लास्ट से इलाके में दहशत का माहौल है। इधर,सूचना मिलते ही रोहतास ASP, SDPO, समेत कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है। 

महिला ने 4 बदमाशों को भागते भी देखा
स्थानीय लोगों का कहना है कि आज सुबह 4: 52 बजे अचानक कुछ असामाजिक तत्वों ने एक घर पर बम फेंक दिया। दरवाजा बंद होने के बाद बम घर के छज्जे पर बम गिर गया। तेज धमाके की आवाज सुनकर हमलोग बाहर निकले। एक महिला ने 4 बदमाशों को भागते भी देखा। धमाके के वक्त करीब 10-15 पुलिसकर्मी तैनात थे। लोगों ने आरोप लगाया कि धमाके के वक्त पुलिस इलाके में मौजूद थी। पुलिस अगर चाहती तो बदमाशों को पकड़ सकती थी। धमाके के बाद हमलोग डरे हुए हैं। लोगों ने कहा कि पुलिस सुरक्षा तो दे रही है लेकिन पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरत रहे हैं। ड्यूटी पर होने के बाद 4 बदमाश बम धमाका कर चले गए और पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पाई। यह जांच का विषय है। 

धमाका करने वालों की तलाश की जा रही
पुलिस अधिकारी के अनुसार, बम धमाके की सूचना मिली है। असामाजिक तत्वों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस लगातार इलाके में कैंप कर रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। FSL की टीम को बुलाया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। वहीं ड्यूटी पर तैनात ASI राम नरेश सिंह ने रविवार शाम से मैं इस इलाके में ड्यूटी पर हूं। आज सुबह करीब 5 बजे धमाका हुआ। अन्य सहयोगियों के यहां आया तो धुंआ दिखा। धमाका करने वालों की तलाश की जा रही है।

स्कूल-कॉलेज अगले आदेश तक बंद रहेंगे
इधर, नालंदा में 4 अप्रैल तक इंटरनेट सेवा बंद रखने का आदेश दिया गया है। स्कूल-कॉलेज अगले आदेश तक बंद रहेंगे। फिलहाल इलाके में धारा 144 लागू है। शनिवार रात में बिहार के डीजीपी आरएस भट्ठी नालंदा पहुंचे थे। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर शांति और सोहार्द बनाए रखने की अपील की। DGP आरएस भट्ठी ने कहा कि सासाराम और बिहार शरीफ में जो कुछ घटनाएं हुई हैं। उनमें अभी तक कुल 130 लोगों को अशांति फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया जा चुका है। अब इस मामले में 15 FIR दर्ज की गई है। लगातार हम और ऐसे लोगों की पहचान कर रहे हैं ताकि सभी दोषियों की गिरफ्तारी हो सके। किसी भी ऐसे असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। कानून पूरी ताकत के साथ उनसे निपटेगा।

Leave a Reply

Next Post

सीबीआई पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, विपक्ष पर साधा निशाना, भ्रष्टाचार को लेकर कही ये बात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 03 अप्रैल 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के हीरक जयंती समारोह शिरकत की। इस दौरान उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शिलांग, पुणे और नागपुर में सीबीआई के नवनिर्मित कार्यालय परिसरों का उद्घाटन किया। […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान