यात्री बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, दोनों चालक गंभीर रूप से घायल, छह यात्रियों को भी आई चोटें

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 23 मार्च 2024। कोरबा जिले के नेशनल हाईवे 130 बिलासपुर-अम्बिकापुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां बिलासपुर से अंबिकापुर जा रही राजधानी बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में बस ड्राइवर और ट्रक ड्राइवर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं कुछ यात्रियों को चोटें आई हैं। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। 

लोगों ने तत्काल घटना की सूचना डायल 112 की टीम को दी। वहीं मौके पर पहुंची 112 और स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक में फंसे ड्राइवर को बाहर निकल गया। इसके बाद निजी प्राथमिक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना शनिवार की है जब राजधानी बस बिलासपुर से अंबिकापुर के लिए निकली हुई थी। बस पर लगभग 30 लोग सवार थे। हादसा कटघोरा नेशनल हाईवे मार्ग पर हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रक और बस दोनों की रफ्तार काफी तेज थी जहां ओवरटेक करने के फेर में आमने-सामने टकरा गए हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रक का ड्राइवर केबिन में ही फंस गया जिसका दोनों पर फैक्चर हो गया। 

किसी तरह राहगीरों की मदद से उसे बाहर निकाला गया वहीं बस के चालक का हाथ फैक्चर हो गया। इस घटना के बाद अफरा- तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की माने तो इस रास्ते के बाद यात्री बस से निकलकर भागने लगे, घटना में छह लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

नक्सलवाद पर आखिरी प्रहार की तैयारी, 31 नए फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस बनाए, हिंसाग्रस्त जिलों की संख्या हुई 12

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 23 मार्च 2024। देश के विभिन्न हिस्सों में फैले नक्सलवाद पर अब आखिरी प्रहार करने की तैयारी हो रही है। देश का सबसे बड़ा केंद्रीय सुरक्षा बल ‘सीआरपीएफ’ और संबंधित राज्य की पुलिस फोर्स, अब इसी राह पर आगे बढ़ रहे हैं। नक्सलवाद के […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान