पटना जंक्शन को बम से उड़ाने की धमकी, बम स्कवॉड की टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन; यहां से आया था कॉल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

पटना 30 मई 2023। पटना जंक्शन को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना के बाद सोमवार की देर रात रेल पुलिस की टीम के बीच हड़कंप मच गया। रेलवे के पदाधिकारियों ने बम निरोधक दस्ते के साथ रात भर सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि, इस सर्च ऑपरेशन में टीम को कुछ भी हाथ नहीं लगा। रेल पुलिस के एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि बम मिलने की सूचना महज अफवाह निकली। 

स्टेशन के चप्पे-चप्पे को खंगाला गया
सूत्रों की मानें तो सोमवार की देर रात पटना जंक्शन को बम से उड़ाने की सूचना रेलवे के किसी अधिकारी के मोबाइल पर मिली। सूचना मिलते ही इसकी जानकारी रेलवे के उच्च अधिकारियों को दी गई। रेलवे के अधिकारियों ने बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड दस्ते के साथ प्लेटफार्म और स्टेशन के चप्पे-चप्पे को जमकर खंगाला। इस बीच पटना जंक्शन के आसपास के इलाकों और प्लेटफार्म को हाई अलर्ट कर दिया गया।

रात भर चलाया गया सर्च ऑपरेशन
इस दौरान रेलवे की टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर एक से 10 तक रात भर सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन इस दौरान कुछ भी नहीं मिला। इस मामले को लेकर रेलवे के सीपीआरओ, पीआरओ, रेल आईजी सहित कई अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। रेलवे सूत्रों की मानें तो बम की सूचना मिलने के बाद रात्रि 11:00 से 3:00 सुबह तक प्लेटफार्म और रेलवे स्टेशन के आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। उन्होंने बताया कि यह महज अफवाह प्रतीत हो रहा है, जो किसी असामाजिक तत्वों द्वारा इस तरह के अफवाह उड़ाए गए हैं। फोन कॉल की जांच करने पर पता चला कि यह मधेपुरा से एक शख्स ने कॉल किया था। इसकी जांच की जा रही है। बता दें कि 8 दिन पहले ही समस्तीपुर स्टेशन को भी ऐसे ही बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। हालांकि उस वक्त भी रेल पुलिस को कुछ हाल नहीं लगा था। 

Leave a Reply

Next Post

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर पुल से गिरी बस, चालक समेत 10 की मौत, 59 यात्री घायल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   जम्मू-श्रीनगर 30 मई 2023। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर झज्जर कोटली के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक बस पुल से नीच गिर गई। इस हादसे में अबतक 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 59 यात्री घायल हैं। घायलों का इलाज जम्मू के […]

You May Like

चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव....|....मरवाही में युवक पर जानलेवा हमला....|....रेलवे ट्रैक पर बैठे युवक के ऊपर से गुजरी मालगाड़ी, दोनों पैर कटे....|....शिक्षक दिवस पर कलेक्टर बने शिक्षक....|....शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास: महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में पूरे किए 3000 रन....|....पीएम मोदी 11 साल बाद राज्य मंत्रियों से सीधा संवाद करेंगे....|....'अमेरिकी सेना बच्चों की हत्यारी, उनका झूठा गौरव तोड़ा'....|....'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका