पुणे में कोविशिल्ड बना रही सीरम इंस्टिट्यूट में लगी भीषण आग, दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर मौजूद

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

मौके पर दमकल की 7 से 8 गाड़ियां मौजूद

नए प्लांट में भी नहीं शुरू हुआ वैक्सीन का प्रोडक्शन

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

पुणे 21 जनवरी 2021। महाराष्ट्र के पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के नए प्लांट के टर्मिनल 1 गेट में आग लग गई है। आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है. मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई है और आग बुझाने का काम जारी है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ही कोरोना वैक्सीन कोविशिल्ड बना रही है, जिसकी आपूर्ति भारत समेत कई देशों में की जा रही है।

बताया जा रहा है कि पुणे के मंजरी में स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के नए प्लांट में आग लगी है। 300 करोड़ की लागत से बने इस प्लांट में कोरोना वैक्सीन कोविशिल्ड का बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन करने की योजना है। पिछले साल ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने इस प्लांट का उद्घाटन किया था, लेकिन अभी इस प्लांट में वैक्सीन का उत्पादन नहीं शुरू हो पाया है।

https://twitter.com/ARanganathan72/status/1352189511132868612?s=20

मौके पर दमकल की 7 से 8 गाड़ियां मौजूद है और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है. अभी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग लगने का कारण और टर्मिनल में कितने लोग फंसे हैं, इसकी भी जानकारी सामने नहीं आई है. दूर से ही प्लांट के ऊपर धुएं का काला गुबार दिखाई दे रहा है. पांच मंजिला इस प्लांट में कोविशिल्ड का प्रोडक्शन कुछ दिन में शुरू होने वाला है।

पुराने प्लांट में ही हो रहा है वैक्सीन का प्रोडक्शन

अभी कोरोना वैक्सीन कोविशिल्ड का प्रोडक्शन सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के नए प्लांट से करीब एक से दो किलोमीटर दूरी पर स्थित पुराने प्लांट से किया जा रहा है। इस प्लांट का निर्माण 1996 में किया गया था। यही पर कोविशिल्ड वैक्सीन का प्रोडक्शन हो रहा है। कोविशिल्ड का बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन करने की तैयारी नए प्लांट से थी, जिसका कुछ हिस्सा फिलहाल आग की चपेट में है।

नए प्लांट में लगाए जा रही है मशीनरी

सूत्रों के मुताबिक, मंजरी के इस प्लांट में कोविशिल्ड के प्रोडक्शन के लिए मशीनरी लगाने का काम शुरू था। इन नए प्लांट के टर्मिनल 1 में सीईओ अदार पूनावाला ने अपना कॉरपोरेट ऑफिस बनाया हुआ है। बताया जा रहा है कि आग टर्मिनल 1 में लगी है, जिस पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। आग पर अभी सीरम इंस्टीट्यूट की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।


Leave a Reply

Next Post

ईद पर राधे और सत्यमेव जयते में नहीं होगी टक्कर, सलमान की गुजारिश पर जॉन ने रिलीज डेट आगे बढ़ाई

शेयर करेसारिका स्वरुप- सलमान खान(salman khan) की बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘राधे (Radhe)’ और जॉन अब्राहम (john abraham) की ‘सत्यमेव जयते 2(Satyamev Jayate 2)’ दोनों इस साल ईद पर रिलीज होने वाली थी। हालांकि, लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक अब  ‘सत्यमेव जयते-2’ की टीम ने इस फिल्म की रिलीजिंग डेट को आगे बढ़ाने […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान