धोनी की पत्नी नाराज: बिजली कटौती को लेकर फूटा गुस्सा, ट्वीट कर सरकार को सुनाई खरी-खोटी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रांची 26 अप्रैल 2022। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी इन दिनों झारखंड में होने वाली बिजली कटौती से परेशान चल रही हैं। उन्होंने राज्य में उत्पन्न बिजली संकट को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं और सरकार को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। धोनी की पत्नी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि एक करदाता के रूप में बस यह जानना चाहती हूं कि झारखंड में इतने सालों से बिजली संकट क्यों है? हम जान-बूझकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हम ऊर्जा की बचत करें। बता दें कि धोनी की पत्नी ट्विटर पर कम ही सक्रिय रहती हैं। इससे पहले उन्होंन 16 जुलाई 2021 को अंतिम ट्वीट किया था।

लोड शेडिंग से परेशान झारखंड के लोग
बता दें कि झारखंड में लोग लगातार लोड शेडिंग से परेशान हैं क्योंकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। हीटवेव ने पश्चिम सिंहभूम, कोडरमा और गिरिडीह जिलों को अपनी चपेट में ले लिया है। जबकि 28 अप्रैल तक रांची, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, पलामू और चतरा में भीषण गर्मी रहने के आसार हैं।

बिजली संकट को लेकर बैठकों का दौर जारी
इससे पहले सोमवार को बिजली संयंत्रों को कोयले की आपूर्ति में कमी के कारण बढ़ते ऊर्जा संकट को लेकर बिजली मंत्री आर के सिंह और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अल्पकालिक और दीर्घकालिक रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान बिजली की मांग से निपटने के लिए रणनीति बनाई गई।

Leave a Reply

Next Post

चंद्रयान-3: इसरो ने पहली बार दिखाई 'मिशन मून' की झलक, अगस्त में भारतीय उम्मीदों को चांद पर ले जाने की तैयारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 27 अप्रैल 2022। 130 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों को चांद पर पहुंचाने के लिए चंद्रयान-3 फिर से तैयार हो रहा है। इसरो ने पहली बार इस मिशन की तस्वीरें जारी की हैं। सब कुछ सही रहा तो यह मिशन इसी साल अगस्त में लांच […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड