चंद्रयान-3: इसरो ने पहली बार दिखाई ‘मिशन मून’ की झलक, अगस्त में भारतीय उम्मीदों को चांद पर ले जाने की तैयारी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 27 अप्रैल 2022। 130 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों को चांद पर पहुंचाने के लिए चंद्रयान-3 फिर से तैयार हो रहा है। इसरो ने पहली बार इस मिशन की तस्वीरें जारी की हैं। सब कुछ सही रहा तो यह मिशन इसी साल अगस्त में लांच हो सकता है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की ओर से जारी एक डॉक्यूमेंट्री ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ में इन तस्वीरों को जारी किया गया है।  इसरो ने इस डॉक्यूमेंट्री को अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। इसमें आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारत द्वारा लांच किए गए 75 उपग्रहों को भी दिखाया गया है। 

क्या है डॉक्यूमेंट्री में 
इसरो की ओर से जारी की गई डॉक्यूमेंट्री में, चंद्रयान-3 के लैंडर को दिखाया गया है। यह भारतीय अंतरिक्ष मिशन की चांद पर उतरने की दूसरी कोशिश है। इसके अलावा 17 मिनट की डॉक्यूमेंट्री में आदित्य एल 1 मिशन और गगनयान के बारे में भी बताया गया है।

चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर का होगा उपयोग
हाल ही में इसरो पूर्व प्रमुख डॉ. सिवान ने कहा था कि जल्द ही इसरो चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग की भी पुष्टि करने की स्थिति में आ जाएगा। मैं आश्वस्त हूं कि इस बार के मिशन में हमें सफलता जरूर मिलेगी। इस महत्वाकांक्षी मिशन के लिए चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर का उपयोग किया जाएगा, यह हमारे लिए काफी किफायती होगा। इसरो के पूर्व चेयरमैन ने कहा था कि कोरोना वायरस महामारी का असर हमारी सभी परियोजनाओं पर पड़ा था। 

चंद्रयान -2 नहीं हो पाया था सफल
चंद्रयान -3 को पिछले चंद्रयान -2 मिशन के करीब दो सालों बाद लांच किया जा रहा है। इस मिशन को पूरी तरह सफलता नहीं मिल पाई थी। यान का लैंडर और रोवर अपने गंतव्य से दूरी पर क्रैश हो गया था। हालांकि, इस यान का ऑर्बिटर अब भी चंद्रमा की सतह के ऊपर मौजूद है। इसरो के द्वारा इसे भी चंद्रयान -3 मिशन में प्रयोग में लाया जाएगा। 

Leave a Reply

Next Post

कोरोना को लेकर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक खत्म, बोले- हमें अलर्ट रहना होगा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 27 अप्रैल 2022। देश में बीते कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिला है। कुछ राज्यों में तो कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। कोरोना संक्रमण पर मोदी सरकार लगातार नजर बनाए हुए हैं। केंद्र सरकार इसको लेकर […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप