अग्रोहा मेडिकल कॉलेज पहुंचे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, विरोध कर रहे एक किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

हिसार(हरियाणा ) 07 अगस्त 2021। हिसार में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के स्थापना दिवस को लेकर आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के पहुंचने का विरोध कर रहे किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। चौटाला के आने की खबर मिलते ही भारी तादाद में किसानों ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का प्रयास किया। इस बीच पुलिस ने किसानों को हाईवे के पास ही रोक दिया। किसानों ने डिप्टी सीएम, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध के दौरान कुलेरी गांव निवासी किसान महेन्द्र सिंह को हार्ट अटैक आ गया। बेहोश होने पर उन्हें तुरंत अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया। संयुक्त किसान मोर्चा, हिसार के सदस्य सदानन्द राजली ने बताया कि महेन्द्र सिंह की हो गई है। इससे पहले कुलेरी गांव सरपंच प्रतिनिधि व लांधड़ी टोल के किसान नेता संदीप सिवाच मेडिकल कॉलेज में अंदर जाने का प्रयास कर रहे थे। जिन्हें डीएसपी अभिमन्यु ने वहीं रोक लिया। 

मौके पर डीआईजी बलवान सिंह राणा पहुंचे तो किसानों और उनके बीच बहस हो गई। इसके बाद डीआईजी उन्हें बेहोश हुए किसान से मिलवाने के लिए ले गए। पुलिस की ओर से किसानों को आगे बढ़ने से रोका गया तो  किसानों ने मांग की कि पुलिस उन्हें शांति से बैठकर प्रदर्शन करने की अनुमति दे।  अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के स्थापना दिवस और स्वर्गीय ओमप्रकाश जिंदल के 91वें जन्मदिवस पर कोरोना वॉरियर्स के लिए शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला मुख्यातिथि हैं।

Leave a Reply

Next Post

अफगानिस्तान की बिगड़ती स्थिति से कैसे बढ़ रही भारत की चिंता, पाक चल रहा नापाक चाल?

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 12 अगस्त 2021। अफगानिस्तान में तालिबान के बढ़ते कब्जे को लेकर कूटनीतिक जानकारों ने चिंता जताई है। माना जा रहा है कि इसके पीछे पाकिस्तान का हाथ है। विश्व समुदाय को पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश देना चाहिए, जिससे स्थिति को बिगड़ने से बचाया जा […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव