माधुरी दीक्षित ने लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों को किया खारिज, बोलीं- राजनीति में रुचि नहीं

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 28 दिसंबर 2023। बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। माधुरी ने खुद चुनाव लड़ने संबंधी चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि उनकी राजनीति में रुचि नहीं है। धक-धक गर्ल के रूप में मशहूर अभिनेत्री ने एक मराठी न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि चुनाव लड़ने की मेरी इच्छा नहीं है, यह दूसरों की इच्छा है।

उन्होंने कहा, हर चुनाव के दौरान कहीं न कहीं से चुनाव लड़ने मेरे चुनाव लड़ने की खबरें आती है, लेकिन राजनीति मुझे पसंद नहीं है। वर्ष 2024 की प्राथमिकता सूची में ‘पंचक’ सिनेमा है। यह फिल्म अगर सफल होती है तो मेरा सिनेमा में काम करने का उत्साह बना रहेगा। साथ ही, स्वास्थ्य देखभाल यानी हेल्थकेयर संबंधित काम करना चाहती हूं। बता दें कि माधुरी के लोकसभा चुनाव में उतरने की अटकलें लगाई जा रही थी।

बता दें, माधुरी दीक्षित नवंबर में क्रिकेट विश्व  कप में भारत और न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल मैच के दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के साथ नजर आईं। इसके बाद से अटकलें लगाई जाने लगी थीं कि  माधुरी राजनीति में एंट्री कर सकती हैं। 

Leave a Reply

Next Post

जिस बस ने ले ली 13 जानें उसका न बीमा न फिटनेस, सीएम यादव बोले- जिम्मेदारों को नहीं छोड़ेंगे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर गुना 28 दिसंबर 2023। गुना में बुधवार रात हुए हादसे में 13 लोगों की मौत के मामले में राज्य सरकार सख्त है। बस का न बीमा था और न ही फिटनेस। रोड टैक्स भी खत्म हो चुका था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि घटना […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला