बुजुर्ग महिला की धारधार हथियार से हत्या, बदमाशों ने शव के ऊपर रखी गेहूं की बोरी; पुलिस जांच में जुटी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंगेर 23 अक्टूबर 2024। मुंगेर में एक बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला करीब डेढ़ से दो बजे के आस-पास शौच करने के लिए अपने आंगन में गई थी, तभी घात लगाए बदमाशों ने बाथरूम के पास पकड़कर तेज धारधार हथियार के साथ गले पर हमला कर दिया। जिसके कारण महिला बुरी तरह घायल हो गई। जिसके बाद  बदमाशों ने महिला के घर में रखे गेंहू से भरे बोरे को उसके सीने के ऊपर रखकर फरार हो गए। इधर, जब घर के बाहर से चिल्लाने की आवाज आई तो परिजन जागे। वहीं परिजनों ने कमरे से बाहर निकलना चाहा तो गेट नहीं खुला, क्योंकि बाहर से किसी ने कुंडी लगा दी थी। किसी तरह परिजन गेट को खोलकर कमरे से निकले तो देखा की जोगा देवी की मौत हो चुकी थी। वहीं परिजनों ने घटना की जानकारी अरगंज थाना पुलिस को दी, जिसके बाद असरगंज थानाध्यक्ष तारापुर अनुमंडल पुलिस पाधिकारी सिंधु शेखर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं बाद में मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। इधर, परिजनों ने बताया की पांच डिसमिल जमीन को लेकर पड़ोसी बीरो बिंद से विवाद चल रहा था, इसको लेकर कुछ माह पूर्व मारपीट भी हुई थी। मामले को लेकर थाने में आवेदन दिया गया था। मृतक का महिला के पोते सूरज कुमार ने बताया की दादी अपने पोती के साथ सोती थी। वहीं जब देर रात दादी बाथरूम के लिए उठी थी, लेकिन फिर वह बिस्तर पर नहीं आई।

दादी के साथ सो रही पोती ने जब दादी को बिस्तर पर नहीं देखा तो दादा को उठाया। वहीं दादा ने घर में खोजबीन की, लेकिन दादी का कुछ पता नहीं चला। मामले को लेकर तारापुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंधु शेखर ने बताया कि जमीनी विवाद में एक महिला को तेज धार हतियार से हत्या कर दी गई है।

बदमाशों ने महिला को सामने से गर्दन पर हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी है। उन्होंने कहा की महिला के शरीर पर कई जख्म के निशान हैं। उन्होंने आगे बताया की पड़ोस के रहने वाले बीरो बिंद से जमीनी विवाद चल रहा था। परिजनों ने हत्या का आरोप पड़ोसी बीरो बिंद और उनके पुत्र सुनील बिंद पर लगाया है, जो दोनों फरार हैं। 

Leave a Reply

Next Post

सक्ती में बड़ा हादसा, बच्चों से भरी स्कूल वैन सोन नदी में गिरी, सवार थे 18 छात्र

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर सक्ती 23 अक्टूबर 2024। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में बड़ा हादसा हुआ है। जहां आज सुबह बच्चों से भरी स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सोन नदी में जा गिरी। वैन में 18 बच्चे सवार थे। वहीं हादसे के वक्त नदी में नहा रहे ग्रामीणों ने दौड़कर वैन के अंदर […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड