राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 18 जुलाई 2025। वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के द्वारा राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता 2025 का आयोजन रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में दिनांक 16 जुलाई से 20 जुलाई तक किया जा रहा है, छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष छगनलाल मूंदड़ा ने बताया कि आज इस प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव संगठन मंत्री पवन सायं, खेल मंत्री टंक राम वर्मा , राष्ट्रीय अध्यक्ष वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन संतोष कुमार अग्रवाल, सुभाष राव, नमित जैन, मनीष मंडल, मुरली शर्मा, किकबॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारी अभिषेक जैन, कार्तिक डाकुआ, संजय यादव, पुष्पेंद्र गुर्जर सहित गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर उक्त प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके पश्चात सभी राज्यों से आए खिलाड़ियों ने अपने राज्य की नाम पट्टीका के साथ पुलिस बैंड की धुन पर शानदार मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया। फेडरेशन के नियमानुसार रेफरी कोच एवं खिलाड़ियों ने खेल भावना से खेल खेलने एवं खिलाने की शपथ ली। तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों ने अपने उद्बोधन से सभी खिलाड़ियों में ऊर्जा का संचार किया। इसके पश्चात् पुलिस बैंड की धुन पर राष्ट्र गान किया गया।

कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा एवं महासचिव आकाश गुरुदीवान ने बताया कि आज पहले दिन म्यूजिकल फार्म्स एवं पॉइंट फाइटिंग इवेंट की क्वालिफिकेशन मैचेस चल रहे हैं। देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों का कल से सुबह 10:00 बजे से अगला मुकाबला शुरू होगा।

Leave a Reply

Next Post

एसईसीएल सीईडबल्यूएस, गेवरा की "सीबीएम लैब" अब महिलाओं के हाथों में – तकनीकी दक्षता और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बिलासपुर/कोरबा 18 जुलाई 2025। एसईसीएल ने महिला सशक्तिकरण और तकनीकी नेतृत्व को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 17 जुलाई 2025 को केंद्रीय उत्खनन कर्मशाला (CEWS), गेवरा स्थित “सीबीएम लैब” (Condition Based Monitoring Lab) को पूर्णतः महिलाओं द्वारा संचालित प्रयोगशाला के रूप […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान