सपा सांसद के पक्ष में उतरे दलित संगठन, करणी सेना को चुनौती…12 अप्रैल को आओ, इतिहास पढ़ाकर भेजेंगे

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

आगरा 02 अप्रैल 2025। आगरा में समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर करणी सेना के हमले के मामले में शहर के दलित संगठन सांसद के समर्थन में आ गए हैं। संगठनों ने करणी सेना के 12 अप्रैल के लिए दी जा रही चेतावनी पर एलान किया है कि जिसको आगरा आना है, आ जाए, इस बार इतिहास पढ़ाकर वापस भेजेंगे। मंगलवार को डॉ. आंबेडकर अनुयायी एकता फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बुद्ध विहार गेस्ट हाउस पर वार्ता में सांसद सुमन का समर्थन किया है। अध्यक्ष आशीष प्रिंस ने कहा कि करणी सेना ने यह हमला दलित सांसद पर नहीं किया, बल्कि हर दलित परिवार पर किया है। सांसद सुमन ने संसद में वही कहा जो इतिहास में लिखा हुआ है। 

12 अप्रैल की चुनौती की स्वीकार
फाउंडेशन के एसबी दिनकर, बलविंदर जाटव ने चेतावनी दी कि 12 अप्रैल को करणी सेना या कोई भी आना चाहता है तो आ जाएं। इस बार पूरा इतिहास पढ़ाकर ही वापस भेजेंगे। देश संविधान से चलेगा, न कि करणी सेना की मनमानी से। यह दलितों को दबाने की साजिश है। राणा सांगा के नाम पर माहौल खराब किया जा रहा है। मौके पर चौधरी रामगोपाल, राहुल वरुण, राहुल राज, मनीष वरुण, रोहित कैमकर, कल्याण बाबू, गौरव कुमार, करन जरारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

महाराष्ट्र के बुलढाणा में भीषण सड़क हादसा; बस और एसयूवी की टक्कर में पांच लोगों की मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 02 अप्रैल 2025। महाराष्ट्र के बुलढाणा में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दौरान बस और एसयूवी की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह पूर्वी महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एक बस और एसयूवी की टक्कर […]

You May Like

बस का सफर महंगा, किराया बढ़ाने पर बनी सहमति....|....शराब के नशे में तलवार लेकर सड़क पर उतरा युवक....|....कॉलोनियों में ईडब्ल्यूएस-एलआईजी की जमीन पर प्रशासन की नजर....|....चपरासी की नौकरी का झांसा देकर 5 लाख ठगे....|....नशीले इंजेक्शनों की तस्करी का पर्दाफाश....|....सरकारी स्कूल में जुगाड़ से पढ़ाई: संसाधनों की कमी नहीं बनी रोड़ा....|....सरकारी कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर से पहले पक्ष सुनना जरूरी....|....गंगा में 133 किमी का जल हाईवे बनेगा....|....स्कूलों में अब सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगी रोक....|....जाम से मुक्ति के लिए एक और रिंग रोड बनाने की तैयारी