हेमंत सरकार से जनता त्रस्त, उखाड़ फेंकने की करें तैयारी: पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 23 जून 2025। आजसू पार्टी ने रविवार को अपना स्थापना दिवस ‘बलिदान दिवस’ के रूप में मनाया। इस अवसर पर केंद्रीय स्तर पर मुख्य समारोह खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया, जिसमें झारखंड के सभी 24 जिलों और 264 प्रखंडों से कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस आयोजन की व्यापक तैयारी पहले से ही की गई थी। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर और पुरुलिया तथा ओडिशा के रायरंगपुर, बारीपाड़ा जैसे इलाकों से भी कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए आजसू प्रमुख और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने झारखंड मुक्ति मोर्चा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि झामुमो ने झारखंड आंदोलन की सौदेबाजी की, जबकि आजसू ने बगैर सत्ता की लालसा के 1986 से 2000 तक लगातार संघर्ष किया। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार न सिर्फ भ्रष्टाचार में लिप्त है, बल्कि यह जनता के अधिकारों की भी डकैती कर रही है। महतो ने कहा कि राज्य की जनता महज छह महीने में ही इस सरकार से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हेमंत सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने की तैयारी करें।

सुदेश महतो ने केंद्र सरकार द्वारा जातीय जनगणना की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि अब आरक्षण भी जाति के आधार पर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि झारखंड के निर्माण में बंगाल और ओडिशा के लोगों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। यह राज्य झारखंड आंदोलन की लंबी लड़ाई का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आजसू ने राज्य के निर्माण के लिए संघर्ष किया और उस संघर्ष को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने सम्मान देते हुए झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाया। महतो ने कहा कि आजसू अब नए तेवर और नये संकल्प के साथ आगे बढ़ेगी। राज्य के नवनिर्माण के लिए यह पार्टी प्रतिबद्ध है और इसी लक्ष्य के साथ कार्यकर्ताओं को मैदान में उतरना होगा। कार्यक्रम में गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक निर्मल महतो, लंबोदर महतो, डॉ. देवशरण भगत, राजेंद्र मेहता, श्रीमती निर्मला भगत समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

इजराइल-ईरान विवाद पर सरकार से नैतिक साहस की मांग: कांग्रेस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 23 जून 2025। कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिका के हमले तथा ‘‘इजराइली आक्रामकता” की अब तक निंदा नहीं की है और वह गाजा में ‘‘नरसंहार” पर भी चुप है। मुख्य विपक्षी […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च