इजराइल-ईरान विवाद पर सरकार से नैतिक साहस की मांग: कांग्रेस

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 23 जून 2025। कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिका के हमले तथा ‘‘इजराइली आक्रामकता” की अब तक निंदा नहीं की है और वह गाजा में ‘‘नरसंहार” पर भी चुप है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि अब सरकार को पहले की तुलना में अधिक नैतिक साहस का परिचय देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के साथ कूटनीतिक बातचीत होनी चाहिए। अमेरिका ने रविवार तड़के ईरान में तीन यूरेनियम संवर्धन केन्द्रों फोर्दो, नतांज और इस्फहान पर हमला किया था। पिछले 10 दिन से ईरान और इजराइल के बीच सैन्य संघर्ष जारी है।

रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ ईरान पर अमेरिकी वायुसेना का इस्तेमाल करने का राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का निर्णय ईरान के साथ बातचीत जारी रखने के उनके अपने आह्वान का मज़ाक है।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस, ईरान के साथ तत्काल कूटनीति और बातचीत की अनिवार्यता को दोहराती है। कांग्रेस नेता ने कहा, “भारत सरकार को अब तक की तुलना में अधिक नैतिक साहस का प्रदर्शन करना चाहिए। उन्होंने दावा किया, “मोदी सरकार ने स्पष्ट रूप से अमेरिकी बमबारी और इजराइल की आक्रामकता, बमबारी और लक्षित हत्याओं की न तो आलोचना की है और न ही निंदा की है। इसने गाजा में फलस्तीनियों पर किए जा रहे नरसंहार पर भी चुप्पी साध रखी है।” 

Leave a Reply

Next Post

चर्च में प्रार्थना के बीच फटा बम, आत्मघाती हमले में 22 की मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 23 जून 2025। सीरिया की राजधानी दमिश्क में एक दिल दहला देने वाला आत्मघाती हमला हुआ है। इस हमले में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई जबकि 63 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना उस समय हुई […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान