हवाई अड्डों पर बढ़ती भीड़ के प्रबंधन पर मंथन, शीर्ष अफसरों ने बैठक में खोजे उपाय

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 15 दिसंबर 2022। राजधानी दिल्ली समेत देश के अनेक हवाई अड्डों पर बढ़ती भीड़ से हो रही समस्याओं को हल करने के लिए केंद्र सरकार ने आज अहम बैठक बुलाई। केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला की अध्यक्षता में करीब डेढ़ घंटे चली बैठक में विमानतलों पर भीड़ प्रबंधन के उपायों पर विचार किया गया। सुबह 11 बजे बुलाई गई यह बैठक करीब डेढ़ घंटे चली।  आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गुरुवार सुबह 11 बजे गृह मंत्रालय में यह बैठक शुरू हुई। इसमें गृह सचिव के अलावा नागरिक विमानन मंत्रालय व विमानन उद्योग के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए।  इससे पहले केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को कहा था कि विमानतलों पर भीड़ की समस्या पर विचार करने के लिए एयरलाइंस, एयरपोर्ट प्राधिकरण और सीआईएसएफ के अधिकारियों की बैठक बुलाई गई थी। इसमें दिल्ली एयरपोर्ट पर भीड़ व उड़ानों में देरी को लेकर तीन घंटे तक मंथन किया गया। 

नागरिक विमानन मंत्रालय ने बुधवार को ट्वीट कर बताया था कि बैठक में दिल्ली एयरपोर्ट पर भीड़ को नियंत्रित करने व प्रतीक्षा का समय (वेटिंग टाइम) कम करने के उपायों पर विचार विमर्श किया गया। इसमें बोर्डिंग चेक पाइंट और एंट्री गेट्स पर समय कम लगे ऐसे प्रबंध करने तथा यात्रियों की सुगम आवाजाही के उपाय किए गए हैं। 

घंटों लाइनों में लग रहे यात्री
बता दें, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर इन दिनों भीड़ उमड़ रही है। इससे लोगों को उड़ान से घंटों पहले आना पड़ रहा है। घंटों लाइनों में लगने के कारण लोग अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर उतार रहे हैं। 

एयरपोर्ट है या रेलवे स्टेशन
गत दिवस पत्रकार शीला भट्ट ने दिल्ली एयरपोर्ट के हालात को लेकर ट्वीट किया, ”ये एयरपोर्ट है या रेलवे स्टेशन? सिक्योरिटी चेक क्लीयर करने में एक घंटे से ज्यादा समय लगा। टर्मिनल 3 के डिपार्चर एरिया में चार लाइनों में कम से कम 200-200 लोग लगे हैं। हर तरफ हंगामे का माहौल।” उन्होंने केंद्रीय विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को टैग किया। उन्होंने आगे कहा, ”एयरपोर्ट पर सभी कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक और वीवीआईपी लोगों को निकालने के लिए बिजनेस क्लास मार्ग है तो उन्हें इसका कोई अंदाजा नहीं है कि दिल्ली से मुंबई जाना कितना मुश्किल काम है और इसमें एक्सप्रेस ट्रेनों के बराबर समय लगता है। आगमन और प्रस्थान वाले हवाईअड्डे पर लगभग चार घंटे लग रहे हैं।”

सिंधिया ने किया था औचक निरीक्षण, आईजीआई में प्रवेश द्वारा बढ़ाए
इससे पहले केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के T3 का औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद मीडिया से चर्चा में सिंधिया ने कहा था कि हवाई यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। आईजीआई में प्रवेश द्वारों की संख्या 14 से बढ़ाकर 16 कर दी है। 

कोरोना के बाद अब घरेलू यात्री बढ़े
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के रिटायर्ड ऑफिसर पी. एस सावंत का मानना है कि कोरोनाकाल में पूरी दुनिया में एक ठहराव जैसी स्थिति थी। उस समय सिर्फ लोग बहुत जरूरी होने पर ही यात्रा कर रहे थे। अब हालात बदल रहे हैं। वर्तमान समय में घरेलू यात्रियों के बढ़ने के कुछ बड़े कारण हैं। 2022 का अंतिम महीना चल रहा है। इस समय ज्यादातर लोग छुट्टियां मनाने के लिए जाते हैं। इसलिए हवाईअड्डों पर यात्रियों की आमद बढ़ गई है। 

घरेलू उड़ानों में इजाफा
घरेलू उड़ानों की संख्या में भी काफी इजाफा हुआ है। इसका सबसे ज्यादा असर दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता जैसे शहरों के एयरपोर्ट्स पर देखने को मिलता है। क्योंकि ये बड़े एयरपोर्ट्स हैं और यहां से हर क्षेत्र के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें मिलती हैं। अब यात्री किराया में भी काफी कमी आने लगी है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में वंदे भारत पर पथराव, खिड़की का शीशा टूटा, चार दिन पहले शुरू हुई थी ट्रेन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 15 दिसंबर 2022। छत्तीसगढ़ में बुधवार शाम किसी ने वंदे भारत ट्रेन पर किसी ने पथराव कर दिया। इसके चलते ट्रेन की खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। सूचना मिलने पर आरपीएफ जवान मौके पर पहुंच गए […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप