नदी में मिली रायपुर के कारोबारी की लाश

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 27 जुलाई 2022। राजेंद्र नगर से गायब कारोबारी की लाश पुलिस ने खारुन नदी से बरामद की है। 2 दिन पहले परिजनों ने गुमशुदगी के मामले में थाना आकर सूचना दर्ज कराई थी। पुलिस के बताए अनुसार, राजेन्द्र नगर से गायब कपड़ा कारोबारी अजय थोरानी की लाश कुम्हारी ब्रिज के नीचे खारुन नदी से बरामद किया गया। कारोबारी की एक्टिवा लावारिस हालत में कुम्हारी ब्रिज के पास से बरामद किया गया था। इसके पहले घर वालों ने थाना में यह जानकारी दी थी कि बाजार में कर्ज होने के कारण लेनदार लगातार परेशान कर रहे थे। उधारी की रकम वसूल करने के लिए कई बार घर तक आकर धमकी भी दी थी। देनदारी से परेशान होकर कारोबारी ने घर छोड़ दिया था। कई घंटों की पतासाजी के बाद भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। मामले में गुमशुदगी रिपोर्ट दिखाए जाने के बाद शव बरामद होने के बारे में जानकारी हुई है। इस मामले में पुलिस ने हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच करने की बात कही है। फिलहाल मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़: विश्व स्तनपान सप्ताह एक अगस्त से: जनजागरूकता के लिए होंगे विभिन्न कार्यक्रम

शेयर करेबच्चों में स्तनपान की समय पर शुरुआत कराने ‘ये मौका छूटे न’ अभियान होगा शुरू छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 27 जुलाई 2022 । हर साल की तरह इस साल भी अगस्त माह का पहला सप्ताह ’विश्व स्तनपान सप्ताह’ के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान प्रदेश में प्रसूता एवं शिशुवती […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ