IPL 2022 में विराट कोहली की बैटिंग पोजिशन को लेकर क्या बोले रवि शास्त्री?

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 25 मार्च 2022। आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए सबसे बड़ा चर्चा का विषय विराट कोहली की बैटिंग पोजिशन का है। कोहली ने आरसीबी के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के साथ-साथ कई सीजन में ओपनिंग भी की है। आईपीएल 2021 नें कोहली ने बतौर ओपनर तीन अर्धशतक के साथ 400 से अधिक रन बनाए थे। इन आंकड़ो को देखते हुए आरसीबी उन्हें बतौर ओपनर ही खिलाना चाहेगी, मगर इस साल मिडिल ऑर्डर में एबी डी विलियर्स नहीं है जिस वजह से आरसीबी की परेशानी और बढ़ गई है। ऐसे में रवि शास्त्री ने आईपीएल 2022 में कोहली की बैटिंग पोजिशन को लेकर अपनी राय दी है।

रवि शास्त्री ने कहा “यह टीम के संतुलन पर निर्भर करता है। पता नहीं उनका मध्य क्रम क्या है, लेकिन अगर उनके पास बहुत मजबूत मध्य क्रम है, तो विराट की ओपनिंग में कोई बुराई नहीं है। अगर कोहली फाफ डु प्लेसिस के साथ ओपनिंग करते हैं तो मिडिल ऑर्डर में ग्लेन मैक्सवेल और दिनेश कार्तिक के अलावा कोई बड़ा नाम नहीं दिखता। ऐसे में कोहली नंबर तीन पर बल्लेबाजी कर मिडिल ऑर्डर को मजबूत करना चाहेंगे और फाफ डुप्लेसिस के साथ टीम किसी भारतीय युवा खिलाड़ी को मौका दे सकती है।

इससे पहले, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बात करते हुए कहा कि कोहली को आरसीबी के लिए ओपनिंग करनी चाहिए। उन्होंने कहा था “मुझे लगता है कि हर साल यह चर्चा का विषय होता है। हर साल सीजन खत्म होने तक विराट कोहली ओपनिंग सही विकल्प साबित हो जाते हैं। मुझे लगता है कि कोहली उन परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन करता है जहां उसे अधिक समय दिया जाता है।”

Leave a Reply

Next Post

दो दिवसीय सरगुजा प्रवास पर पहुंची राज्यपाल, रेलवे स्टेशन पर हुआ आत्मीय स्वागत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुुर 25 मार्च 2022। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके के दो दिवसीय सरगुजा प्रवास के दौरान अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। रेलवे स्टेशन पर संभागायुक्त जी. आर. चुरेन्द्र, पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव, कलेक्टर संजीव कुमार उपस्थित थे। तत्पश्चात अतिथि गृह पहुंचने […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर