जम्मू-कश्मीर : टारगेट किलिंग के बाद सुरक्षा रणनीति में बदलाव, चिह्नित होंगे गैर कश्मीरी मजदूर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 13 अक्टूबर 2021। घाटी में हालिया टारगेट किलिंग की घटनाओं के बाद सुरक्षा रणनीति में बदलाव किया गया है। अब सुरक्षा प्राप्त व्यक्तियों, अल्पसंख्यकों और अन्य लोगों को श्रीनगर के होटलों में ठहराने के बजाय संबंधित जिले में ही भारी सुरक्षा इंतजाम के साथ आवासीय सुविधा मिलेगी। श्रीनगर के 14 होटलों में ऐसे लोगों को ठहराया जाता रहा है। सरकार ने होटल के कमरों को किराये पर ले रखा था। सूत्रों ने बताया कि टारगेट किलिंग की घटनाओं के बाद प्रशासन ने कश्मीर के सभी दस जिलों के डीसी व एसएसपी के साथ सुरक्षा स्थिति की समीक्षा कर रणनीति में बदलाव किया है। सुरक्षा प्राप्त व्यक्तियों, पंचायती राज संस्थानों, राजनीतिक पार्टियों के नेताओं, अल्पसंख्यकों, विस्थापित कर्मचारियों को सुरक्षा देने के साथ ही विस्थापित कर्मचारी संघ व गैर कश्मीरी अल्पसंख्यकों के साथ नियमित तौर पर बैठकें करने का फैसला किया गया है। 

श्रीनगर में किराए पर लिए गए सभी 14 होटलों को खाली करने के साथ ही संबंधित जिलों में सुरक्षा प्राप्त व्यक्तियों को पूरी सुरक्षा के साथ रखने का फैसला किया गया। यदि कोई सुरक्षा या सुरक्षित आवासीय सुविधा लेने से इनकार करता है तो उनके लिए जिला प्रशासन सुरक्षित आवासीय सुविधा का विकल्प तलाशेगा। जिलों में सरकारी भवनों से कब्जे हटाकर सुरक्षा प्राप्त व्यक्तियों को दिया जाएगा। 

सभी जिलों में चिह्नित होंगे गैर कश्मीरी मजदूर

सभी जिलों में गैर कश्मीरी मजदूरों को चिह्नित किया जाएगा। इन्हें सुरक्षा मुहैया कराने के साथ ही सुरक्षा का भाव बनाने के लिए नियमित संवाद किया जाएगा। इन्हें एक स्थान पर रखने व सुरक्षा मुहैया कराने की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी। 

राजनीतिक दलों के नेताओं से मिलकर करें विश्वास बहाली

राजनीतिक दलों के नुमाइंदों से जल्द से जल्द मुलाकात कर संबंधित डीसी व एसएसपी उनकी सुरक्षा, आवासीय सुविधा और अन्य प्रकार की समस्याओं का निवारण करेंगे। कहा गया है कि विश्वास बहाली के कदम के तहत पार्टियों के जनप्रतिनिधियों और नेताओं की शिकायतें गंभीरता से सुनीं जाएं। 

घाटी न छोड़ें विस्थापित कर्मी, गैरहाजिरी पर होगी कार्रवाई 

घाटी में कार्यरत विस्थापित कर्मचारियों से कश्मीर न छोड़ने को कहा गया है। सरकार ने निर्देश दिए हैं कि यदि कोई कर्मचारी अनुपस्थित रहता है तो उसके खिलाफ सेवा नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। विस्थापित कर्मचारियों के साथ ही सिख कर्मचारियों को भी पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने को कहा गया है। 

Leave a Reply

Next Post

36 साल के रोनाल्डो ने लगाई करियर की सबसे बेहतरीन बाइसाइकिल किक, लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि गोल से चूक गए

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 13 अक्टूबर 2021। पुर्तगाल ने फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में लक्जमबर्ग को 5-0 से रौंद दिया। 36 साल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के तीन शानदार गोल दागे। इस मैच में वह एक और गोल दाग सकते थे, जो शायद उनके अंतरराष्ट्रीय करियर के सबसे बेहतरीन […]

You May Like

महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप....|....स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा....|....एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया....|....कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया