झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 10 मार्च 2026। झारखंड के गुमला जिले में भीड़ हिंसक हो गई। बिशुनपुर थाना क्षेत्र के लबगा गांव में बच्चा चोरी के संदेह में अज्ञात लोगों की भीड़ ने एक विक्षिप्त महिला को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।मिली जानकारी के अनुसार, महिला पिछले कुछ समय से गांव और आसपास के इलाकों में भटकती हुई देखी जा रही थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रही थी और अक्सर इधर-उधर घूमती रहती थी।

अफवाह किसने फैलाई?
इसी बीच किसी ने उसके बारे में बच्चा चोरी की अफवाह फैला दी। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई और बिना किसी पुष्टि या जांच के महिला को बच्चा चोर समझकर उस पर हमला कर दिया।

फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भीड़ ने महिला को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। गंभीर चोट लगने के कारण महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और हमलावर वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद झारखंड पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

हमलावरों की पहचान करने की कोशिश जारी-पुलिस
पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास न करें और कानून को अपने हाथ में न लें। उन्होंने कहा कि अफवाहों के कारण इस तरह की घटनाएं समाज के लिए बेहद चिंताजनक हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुजफ्फरपुर 10 मार्च 2026। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से दिल को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां एक तरफा प्यार और वासना की आग में अंधे हुए पड़ोसी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। करजा थाना क्षेत्र में 27 फरवरी से […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत