कुत्ते के पैर तार से बांधे, तब तक घसीटा जब तक जान नहीं निकल गई; हैवान बना सिक्योरिटी गार्ड

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

दुर्ग 10 मई 2023। छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर के रिहायशी इलाके में काम करने वाले एक सिक्योरिटी गार्ड ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं. गार्ड ने इलाके के एक कुत्ते को पकड़कर उसके पैरों को तार से बांधा और बेजुबान जानवर को तब तक घसीटता रहा जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दुर्ग पुलिस ने बताया कि कुत्ते को मारने के आरोपी में गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 429 (जानवारों को मारना या अपंग बनाना) और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस के मुताबिक, इस मामले की जानकारी घटनास्थल पर रहने वाले एक शख्स ने दी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

5 मई को भी आया था एक मामला

आपको बता दें कि इससे पहले भी 5 मई को राजस्थान के अजमेर में एक ऐसा ही मामला सामने आया था. जिसमें तीन युवक एक शादी समारोह में अपने पालतू कुत्ते को बेरहमी से डीजे में डांस करवा रहे थे. जिसमें एक युवक सामने से कुत्ते के दोंनो पैरों को पकड़ कर उसको डीजे में नचवा रहा था. जिसके बाद दो युवक वहां आए, उन्होंने पीछे से कुत्ते के दोंनो पैरों को पकड़ा और डांस करने लगे. उसके बाद तीनों मिलकर कुत्ते को हवा में उछलने लगे।

Leave a Reply

Next Post

'मेड फॉर मैजिक' की फिलास्फी के साथ  सौंदर्य उद्योग में मजबूती से उतरा "कलरबार कॉस्मेटिक्स"

शेयर करेसमाज में सकारात्मक बदलाव लाएगा “कलरबार कॉस्मेटिक्स”, ‘बीए प्रोग्राम’ के माध्यम से देश लोगों को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है “कलरबार कॉस्मेटिक्स” छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 10 मई 2023। देश के प्रमुख सौंदर्य प्रसाधन ब्रांडों में से एक कलरबार कॉस्मेटिक्स ने देश के पश्चिम क्षेत्र के सबसे महत्वपूर्ण बाजारों […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज