‘लाल आतंक’ को लगा फिर बड़ा झटका, 48 लाख रुपये के 15 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सुकमा 25 नवंबर 2025। सुकमा में 48 लाख के इनामी 15 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें चार नक्सली बटालियन नंबर-1 के सदस्य हैं, जिसे संगठन की सबसे मजबूत और रणनीतिक बटालियन माना जाता है। अमर उजाला की टीम से बातचीत में आत्मसमर्पित बटालियन सदस्य ने खुलासा किया कि हिड़मा के मारे जाने और लगातार चल रहे सुरक्षा बलों के ऑपरेशन से बटालियन की स्थिति बुरी तरह कमजोर हो चुकी है। उसके अनुसार शीर्ष नेतृत्व डगमगा गया है, जंगलों में दबाव बढ़ रहा है और इसी कारण बड़ी संख्या में नक्सली संगठन छोड़कर वापस लौट रहे हैं। आत्मसमर्पित नक्सली ने यह दावा भी किया कि जल्द ही बटालियन नंबर-1 के बड़े माओवादी नेता बारसे देवा सहित कई और वरिष्ठ सदस्य भी आत्मसमर्पण कर सकते हैं। विशेषज्ञ इसे केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा चलाए जा रहे संयुक्त अभियानों का बड़ा असर मान रहे हैं। 

31 मार्च 2026 तक नक्सल-मुक्त भारत के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए बस्तर के कठिन इलाकों में लगातार नए कैंप खुल रहे हैं, सड़कें बन रही हैं, ड्रोन सर्विलांस बढ़ा है और बटालियन नंबर-1 के प्रभाव क्षेत्र को तेजी से सिकोड़ दिया गया है।

Leave a Reply

Next Post

होम लोन पर बड़ी राहत! मोदी सरकार दे रही 4% ब्याज सब्सिडी, मिडिल क्लास को सीधा फायदा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 25 नवंबर 2025। हर कोई चाहता है कि उसके सिर पर खुद का एक घर हो—एक ऐसी जगह जहाँ ज़िंदगी की सारी थकान दूर हो जाए। लेकिन बढ़ती कीमतों और महंगी ईएमआई का बोझ इस सपने को बहुतों के लिए दूर कर देता है। […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की