भविष्य की कहानी लिखने को तैयार है सिप्पी फिल्म्स

admin
शेयर करे

सिप्पी फिल्म्स की नई रचनात्मक उड़ान

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 07 फरवरी 2026। जब कोई नाम सिर्फ़ फिल्म नहीं, बल्कि पूरी पीढ़ियों की यादों का हिस्सा बन जाए—तो उसका हर नया कदम इतिहास और भविष्य के बीच एक सेतु बन जाता है। शोले, सीता और गीता और शान जैसी कालजयी कृतियों की जनक सिप्पी फिल्म्स अब एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वजह है एक सुनियोजित पुनर्गठन, कैरेक्टर आईपी आधारित विज़न और संस्थागत निवेश के साथ एक नई शुरुआत। शहज़ाद सिप्पी के नेतृत्व में और कुबेरन्स टेक वेंचर्स के रणनीतिक सहयोग से, सिप्पी फिल्म्स भारतीय सिनेमा के भविष्य की ओर एक सशक्त कदम बढ़ा रही है। शहज़ाद सिप्पी की कस्टोडियनशिप में स्टूडियो ने खुद को कैरेक्टर आईपी-लेड कंटेंट कंपनी के रूप में पुनर्स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की है। इस परिवर्तन को मजबूती मिली है कुबेरन्स टेक वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के रणनीतिक निवेश से, जिसकी सह-स्थापना जीत वाघ ने की है। हालांकि निवेश का मूल्य सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन इसका संकेत साफ़ है, यह एक दीर्घकालिक और विश्वास-आधारित साझेदारी है।

शहज़ाद सिप्पी के अनुसार, “हम फिलहाल नई और चुनिंदा विरासती IPs को फिल्म और एनिमेशन फॉर्मैट्स में विकसित करने पर फोकस कर रहे हैं। कुबेरन्स की प्रतिबद्धता हमें एक लंबी और प्रतिस्पर्धी दृष्टि के साथ सिप्पी फिल्म्स को एक अग्रणी कैरेक्टर IP स्टूडियो के रूप में गढ़ने का अवसर देती है। उनका लक्ष्य है एक ऐसा सस्टेनेबल स्टूडियो मॉडल, जहाँ कहानियाँ, किरदार और उनकी दुनिया समय के साथ सोच-समझकर विकसित हो सकें।

तेज़ी से बदलते एंटरटेनमेंट परिदृश्य में—जहाँ प्लेटफॉर्म्स और दर्शकों की पसंद लगातार विकसित हो रही है, सिप्पी फिल्म्स की यह रणनीति विरासत और नवाचार के बीच संतुलन साधती नज़र आती है। एक ओर कालजयी किरदारों को नए जीवन की तैयारी, तो दूसरी ओर नए IPs के ज़रिए भविष्य की मजबूत रचनात्मक पाइपलाइन। साफ़ है, सिप्पी फिल्म्स अब सिर्फ़ इतिहास नहीं, बल्कि भविष्य की कहानी भी लिखने को तैयार है। 

Leave a Reply

Next Post

नागबंधम में अब्दाली का तांडव: ऋषभ साहनी का सबसे डरावना अवतार

शेयर करेनागबंधम में ऋषभ साहनी का पावर पैक्ड लुक (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 07 फरवरी 2026। अभिषेक नामा की मोस्ट अवेटेड पैन-इंडिया माइथोलॉजिकल एक्शन ड्रामा नागबंधम ने अपने एक अहम किरदार के फर्स्ट लुक के साथ दर्शकों की उत्सुकता कई गुना बढ़ा दी है। वीरत कर्णा की लीड फिल्म […]

You May Like

बस्तर में पहली बार ब्रेन ट्यूमर की सफल सर्जरी....|....कोरबा की कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में आग लगी....|....जनता की सुरक्षा सिर्फ-कागजों में रहेगी या फील्ड में दिखेगी....|....अमर अग्रवाल बोले-सवालों से विकास नहीं होता,जनता को रिजल्ट चाहिए....|....जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी से पुलिस की पूछताछ....|....चार दोषियों को उम्रकैद, एक को एक साल की सजा....|....भाजपा सरकार जनता की आवाज कुचलने पुलिस को आगे कर कोल कंपनी से दोस्ती निभा रही....|....अडानी को जल, जंगल, जमीन सौंपने यूसीसी लागू करने जा रहे - कांग्रेस....|....तिमाही नतीजों में बैंक ऑफ इंडिया का जलवा....|....मुंबई में 'पॉपॉईज' का पहला साल सुपरहिट, अब दोगुने विस्तार की तैयारी