अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर जोरदार हमला, बोले- ‘अगर भाजपाई शराब को अच्छा समझते हैं, तो इसे अपने कार्यालय से बेचें’

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 20 दिसंबर 2023। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन और क्रूज में शराब की बिक्री की अनुमति देने को लेकर बुधवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि शराब और अपराध के बीच गहरा संबंध है और उन्होंने भाजपा को सुझाव दिया कि अगर वे इसे अच्छा समझते हैं तो इसे अपने कार्यालयों से बेचें। उन्होंने कहा कि भाजपाई इस तरह सार्वजनिक स्थलों को अराजकता और अपराध का केंद्र न बनाएं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने मंगलवार को 2024-25 के लिए अपनी आबकारी नीति को मंजूरी दे दी, जिसमें हवाई अड्डे, मेट्रो स्टेशन और रेलवे स्टेशन से शराब की बिक्री के प्रावधान की अनुमति है।

अगर भाजपाई शराब को अच्छा समझते हैं, तो इसे अपने कार्यालय से बेचें: अखिलेश यादव
मिली जानकारी के मुताबिक, यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर अपनी एक पोस्ट में कहा कि उप्र भाजपा सरकार के पास एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए क्या यही एक रास्ता बचा है कि शराब रेलवे, मेट्रो स्टेशन व क्रूज पर बेची जाए। उन्होंने कहा कि इसका मतलब ये हुआ कि लाखों-करोड़ों के निवेश के जो भी दावे किए गए थे, वो सब झूठे साबित हुए हैं, तभी तो सरकार ऐसे अनैतिक रास्तों को अपना रही है। आज शराब बिक कर रही है कल को दूसरे और भी मादक पदार्थ सार्वजनिक जगहों पर बेचे जाएंगे। यादव ने कहा कि अगर भाजपाई समझते हैं कि शराबखोरी इतनी ही अच्छी है तो अपने कार्यालयों से बेचें, सार्वजनिक स्थलों को अराजकता और अपराध का केंद्र न बनाएं।

सरकार ऐसे फैसलों से घर-परिवार को बर्बाद न करे: अखिलेश यादव
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ऐसे फैसलों से घर-परिवार को बर्बाद न करे। महिलाएं और बच्चे जानते हैं कि शराब किस प्रकार घरेलू हिंसा से लेकर सार्वजनिक हिंसा का कारण बनती है और युवाओं के लिए घातक साबित होती है। इस फैसले के विरोध में उप्र की महिलाएं, परिवारवाले और युवा, भाजपा को सत्ता से हटाने का फैसला करेंगे। सपा अध्यक्ष ने कहा कि शराब और अपराध का गहरा संबंध होता है। ये भाजपा राज में अपराध के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ के ‘जीरो’ हो जाने का एक और उदाहरण बनेगा।

Leave a Reply

Next Post

'समाज के सभी वर्गों की राय लेने के बाद जाति जनगणना पर फैसला', विपक्ष की मांग पर शिंदे का एलान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 20 दिसंबर 2023। पूरे देश में जाति आधारित जनगणना को लेकर लगातार बहस छिड़ी हुई है। विपक्षी पार्टियां लगातार जनगणना कराने की मांग कर रही हैं। अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने साफ कह दिया है कि समाज के सभी वर्गों की राय लेने के बाद […]

You May Like

सरगुजा में व्यापारियों ने किया नेशनल हाईवे जाम,नगर बंद....|....सुबह 6 से रात 12 बजे तक चलेगा ट्रैफिक-सिग्नल....|....3 अगस्त को सीएम हाउस घेराव करेगी कांग्रेस....|....अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई....|....रास्ते में खड़ी खड़ी पिकअप हटाने की बात पर खूनी बवाल....|....आदिवासी बहुल संभाग बस्तर से सरगुजा तक मजबूत होगी रेल सेवा....|....राजस्व मामलों में देरी बर्दाश्त नहीं, समय पर निपटाएं नामांतरण और बंटवारा-मंत्री टंक राम वर्मा....|....जनता की सेहत से कोई समझौता नहीं: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े....|....अटल की मूर्ति भी भाजपा की भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई तांबा की जगह सीमेंट की निकली....|....वंचित वर्गों को आरक्षण के अधिकार से वंचित करना चाहती है भाजपा