कमरे में सांप छोड़कर पत्नी, 2 साल की बेटी की हत्या करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भुवनेश्वर 24 नवंबर 2023। ओडिशा के गंजम जिले में 25 वर्षीय एक युवक को कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो साल की बेटी के कमरे में जहरीला सांप छोड़ कर उनकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि घटना यहां से करीब 60 किलोमीटर दूर कबीसूर्या नगर इलाके के अधेगांव गांव में हुई. पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान के. गणेश पात्रा के रूप में हुई है. पात्रा का अपनी पत्नी के. बसंती पात्रा (23) के साथ विवाद था. पुलिस ने बताया कि उनकी शादी 2020 में हुई थी और उनकी दो साल की बेटी थी। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर एक सपेरे से सांप खरीदा था और उसे यह कहकर गुमराह किया कि वह सांप का इस्तेमाल धार्मिक उद्देश्यों के लिए करेगा. अधिकारी ने बताया कि पिछले महीने छह अक्टूबर को वह एक प्लास्टिक के जार में कोबरा सांप लेकर आया और उसे उस कमरे में छोड़ दिया, जहां उसकी पत्नी और बेटी सोती थीं. उन्होंने बताया कि अगली सुबह दोनों सांप काटने से मृत पाए गए, जबकि आरोपी पात्रा दूसरे कमरे में सोया था।

गंजम जिले के पुलिस अधीक्षक जगमोहन मीणा ने कहा कि पुलिस ने शुरू में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया था, लेकिन युवक के ससुर द्वारा उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद आरोपी से पूछताछ की गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि घटना के एक महीने बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, क्योंकि उसके खिलाफ सबूत इकट्ठा करने में कुछ देरी हुई. पूछताछ के दौरान, शुरूआत में उसने आरोपों से इनकार किया और कहा कि सांप अपने आप कमरे में घुस गया होगा. हालांकि, उसने जुर्म कबूल कर लिया है, जांच जारी है।

Leave a Reply

Next Post

वजन घटाने की कर रहे हैं कोशिश तो रोजाना खाने वाली इन 4 चीजों से बना लीजिए दूरी, फैट कम होने लगेगा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 24 नवंबर 2023। शरीर का वजन बढ़ने के कई कारण होते हैं. खानपान भी इन्हीं में से एक है. अगर डाइट में फैट बढ़ाने वाले फूड्स होंगे तो जायजतौर पर व्यक्ति का वजन बढ़ सकता है. तली-भुनी चीजों से परहेज करना है और बाहर का […]

You May Like

नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम....|....सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार....|....बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी....|....खड़े हनुमान मंदिर का विस्थापन रोकने तेज हुआ विरोध....|....जीतू यादव की एमआईसी में वापसी से बवाल....|....'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा